Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeहिन्दी जगतअम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कारों के लिए रचनाकारों से पुस्‍तकें आमंत्रित

अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कारों के लिए रचनाकारों से पुस्‍तकें आमंत्रित

21वें अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कारों के लिए रचनाकारों से पुस्‍तकें आमंत्रित की गई हैं। साहित्य सदन, भोपाल द्वारा पिछले बीस वर्षों से यह पुरस्‍कार दिया जा रहा है।

हर साल दिव्य पुरस्कारों के लिए लेखको एवं कवियों से कहानी, उपन्यास, कविता, गजल, नवगीत साहित्य व्यंग्य, समालोचना एवं बाल साहित्य विषयों पर मौलिक कृतियां आमंत्रित की जाती हैं। प्रत्येक विधा में इक्कीस सौ रुपये राशि के अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

द्वितीय स्थान पर आने वाली पुस्तकों को दिव्य प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक प्रविष्टि के साथ रुपये दो सौ रुपये प्रवेश शुल्क भेजना होगा। हिन्दी में प्रकाशित पुस्तकों की मुद्रण अवधि एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2018 के मध्य होनी चाहिए।

इच्‍छुक रचनाकार 30 दिसंबर तक श्रीमती राजो किंजल्क, साहित्य सदन, 145-ए, सांईनाथ नगर, सी सेक्टर, कोलार रोड, भोपाल – 462042 ( मप्र ) के पते पर पुस्तकें भेज सकते हैं।

किसी भी अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 09977782777 तथा मेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार