Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्ति"बाजवा शहनाई" में उमेश गिरी के शब्दों को अनुजा सहाय ने दी...

“बाजवा शहनाई” में उमेश गिरी के शब्दों को अनुजा सहाय ने दी आवाज

गायिका अनुजा सहाय ने मुंबई में अपने नए गाने “बाजवा शहनाई” के सफल संगीत लॉन्च का जश्न मनाया। इस कार्यक्रम में सह-कलाकार जोगिंदर बोकेन भी मौजूद रहे। अनुजा ने गाने के ऑडियो और वीडियो को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गाने को लिखने वाले उमेश गिरी को भी इसकी सफलता का श्रेय दिया। साथ ही उन्होंने स्वामी अवधेशानंद का भी आभार जताया।

गीतकार और संगीतकार उमेश गिरी ने बताया कि “बाजवा शहनाई” एक ऐसी रचना है, जो स्वाभाविक रूप से सामने आई है। उनका कहना है कि ऐसे ही अचानक एक दिन कीबोर्ड पर अभ्यास करते—करते इसके शब्द उनके दिमाग में आए। उन्हें ये इतने अच्दे लगे कि फिर उन्होंने इसे पूरा किया। लॉन्च इवेंट में अनुजा सहाय और जोगिंदर बोकेन की केमिस्ट्री पर भी रोशनी डाली गई। उन्होंने कहा कि गाने के ऑडियो और वीडियो प्रोडक्शन के दौरान भावनात्मक रूप से ज्यादा काम किया गया।

कामाख्या म्यूजिक के ओनर संजय राओले का इस मयूजिक वीडियो के प्रोडक्शनमें अहम योगदान है। फोटोग्राफी का श्रेय सिनेमैगिरी को जाता है। उनके सफल प्रयासों ने गीत के वीडियो में सोने पर सुहागा का काम किया है। अनुजा सहाय ने ठाकुर फतेह सिंह और हरि सिंह राठौड़ को भी उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। म्यूजिक वीडियो के कोरियाग्राफर यगनेश मारू और निर्देशक सत्येंद्र चौहान हैं।

Link: https://youtu.be/R0INmId4EDA?si=NmIRbQarv1bf7FfX

Media Contacts:

Pigeon Media- The PR Company

Abhishek Dubey

Mobile: 09699384240

Email: [email protected]

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार