Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्ति24 वें आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कारों क घोषणा

24 वें आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कारों क घोषणा

मुंबई। मुंबई की सुप्रसिद्ध साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था आशीर्वाद के निदेशक डॉ उमाकान्त बाजपेयी और अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा 24वें आशीर्वाद पुरस्कार की घोषणा की। भारत सरकार के राष्ट्रीयकृत बैंकों में प्रथम पुरस्कार यूनियन बैंक, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: सेन्ट्रल बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा तथा विशेष पुरस्कार बैंक आफ महाराष्ट्र को दिया जायेगा । भारत सरकार के बड़े सार्वजनिक उपक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: भारतीय जीवन बीमा निगम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम एवं न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पो ऑफ इंडिया तथा विशेष पुरस्कार एअर इंडिया को प्रदत्त किया जायेगा। छोटे उपक्रमों में प्रथम पुरस्कार भारतीय कपास निगम, द्वितीय पुरस्कार एन.एफ.डी.सी तथा तृतीय ई.सी.जी.सी. को प्रदत्त किया जायेगा। विशेष पुरस्कार भारतीय साधारण बीमा निगम को मिलेगा। भारत सरकार के केन्द्रीय कार्यालयों में फिल्म प्रभाग को प्रथम, भारत सरकार, टकसाल को द्वितीय एवं मध्य रेल को तृतीय तथा विशेष पुरस्कार केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान को दिया जायेगा । आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार समारोह हिन्दी विभाग, मुंबई यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में कुलपति डॉ संजय देशमुख की अध्यक्षता में आयोजित होगा तथा दूरदर्शन केन्द्र, मुंबई मीडिया सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभायेगा । इस अवसर पर राजभाषा की उन्नति से देश की समृद्धि विषय पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गयी है जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल करेंगे तथा वक्ता होंगे प्रेम शुक्ला, संपादक, दोपहर का सामना, वीरेन्द्र याज्ञिक, और प्रो. करूणाशंकर उपाध्याय, हिन्दी विभागाध्यक्ष, मुंबई यूनिवर्सिटी.
समारोह में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरूण तिवारी को राजभाषा रत्न के श्रेष्ठतम पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा तथा सेन्ट्रल बैंक के आर. सी. लोढ़ा, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के राकेश मिस्री, राष्ट्रीय केमिकल्स फर्टीलाईजर्स के प्रवीण देशपांडे, भारतीय कपास निगम के प्रदीप कुमार अग्रवाल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मनोज बिस्वाळ, न्यू इंडिया एश्योरेंस के पी. नायक, भारत सरकार, टकसाल के अजय कुमार श्रीवास्तव, भारतीय जीवन बीमा निगम के राजेश मिढ़ा तथा हिन्दी का प्रचार-प्रसार करने वाली संस्था हिन्दुस्तानी प्रचार सभा को राजभाषा गौरव पुरस्कार से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जायेगा। आशीर्वाद राजभाषाश्री से सेन्ट्रल बैंक के डॉ ए.एन.पाठक एवं ऑस्ट्रिया की ईवा कॉफमैन को भी पुरस्कृत किया जायेगा ।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार