भुवनेश्वरः। स्थानीय अनुज हिन्दी पुस्तकालय में भी कवियों और श्रोताओं की गरिमायी उपस्थिति में गुरुपूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ किशन खण्डेलवाल के संबोधन से हुआ जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी की पुस्तकालय के लिए गौरव की बात यह है कि इस पुस्तकालय से जुड़े अशोक पाण्डेय हैं जिन्होंने एक हिन्दी शिक्षक के रुप में तथा प्राचार्य के रुप में केन्द्रीय विद्यालय संगठन की लंबी सेवाएं दी है। ये अपनी चहुंमुखी प्रतिभा के बदौलत राष्ट्रपति पुरस्कार से भी 2006 में सम्मानित किये गये हैं। वे भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा की हिन्दी कमेंट्री आकाशवाणी और दूरदर्शन से लगभग 40 वर्षों तक दिये हैं।
श्री अशोक पाण्डेय प्रतिभावान तथा जगन्नाथ संस्कृति के प्रचारक के रुप में सम्मानित किये गए। । पाण्डेय ने अपने आभार प्रदर्शन में कहा कि आज के बच्चों को शिक्षा देने से पहले शिक्षक को स्वयं चरित्रवान तथा प्रतिभावान बनने की आवश्यकता है।पुस्तकालय के मुख्यसंरक्षक सुभाष चन्द्र भुरा,किशन खण्डेलवाल, रामकिशोर शर्मा,बनवारीलाल लढानिया समेत लगभग 40 कवियों ने पाण्डेय को सम्मानित किया और गुरुपूर्मिमा को यादगार बनाया।अवसर पर कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं का सस्वर वाचन भी किया।





