Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeखबरेंअटल जयंती पर अंधेरी में फ्री मेडिकल कैंप

अटल जयंती पर अंधेरी में फ्री मेडिकल कैंप

मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा, अंधेरी पूर्व मण्डल की ओर अंधेरी (पूर्व) के पंपहाउस स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया,जिसका 251 लोगों ने लाभ लिया।
कार्यक्रम आयोजक व भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा, अंधेरी पूर्व मण्डल के अध्यक्ष आनंद उपाध्याय ने बताया कि कैंप में ब्लड प्रेशर, सर्दी-बुखार, आँख, नाक, कान, गला, डायबिटीज आदि मौसम जनित बिमारियों से संबंधित 251लोगों ने हिस्सा लिया,जिनका कुशल डाक्टरों ने परीक्षण कर उनका मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर लोगों को मुफ्त में दवाइयां भी बांटी गईं। इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, अंधेरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडेय, बाबा यादव, शेखर तावडे, पद्माकर सिंह, दिनेश यादव, सुशील मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला, पिंटू उपाध्याय, महेश दुबे, गिरजाशंकर तिवारी, विजय पांडेय, शैलेंद्र सिंह, हरीलाल दुबे, श्रीनाथ यादव, घनश्याम सिंह, राम उपाध्याय, आकाश मिश्रा, अनिल गुप्ता, वनिता गावंड, राखी गुप्ता, वनिता सोनावणे, सारिका आसलकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार