Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिआयुष मंत्रालय में आयुष आहार की शुुरुआत

आयुष मंत्रालय में आयुष आहार की शुुरुआत

आयुष मंत्रालय ने पौष्टिक आहार और एक स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देते हुए आयुष भवन स्थित अपनी कैंटीन में ‘आयुष आहार’ उपलब्ध करवाकर एक नई शुरुआत की है।

एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में इसकी शुरुआत की गई है। इस ‘आयुष आहार’ में वेजिटेबल पोहा, भाजणी वडा, गाजर का हलवा और कोकम ड्रिंक शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया सभी व्यंजन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और इनकी पौष्टिकता का स्तर काफी अधिक है।

इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि कैंटीन में उपलब्ध कराए गए आयुष आहार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और आसानी से पचने वाले हैं। श्री कोटेचा ने कहा कि मंत्रालय ने 2021 में विभिन्न राज्यों के साथ सहभागिता की है और राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत कुछ सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आगे कहा, “इस साल हमारा ध्यान शिक्षा, अनुसंधान, विनिर्माण, सार्वजनिक स्वास्थ्य और शासन पर होगा। हम एकल खिड़की प्रणाली पर भी काम कर रहे हैं।”

इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने साल 2022 में आयुष जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए अपनी कार्ययोजना पर भी चर्चा की। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के विशेष सचिव श्री प्रमोद कुमार पाठक ने कहा कि आयुष आहार खरीदने वालों को अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए एक फॉर्म दिया जाएगा। इन प्रतिक्रियाओं के आधार पर कैंटीन में नए आहार को नियमित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारियों में आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव कविता गर्ग और डी सेंथिल पांडियन भी शामिल थे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार