बेंगलूरु के रचनाकारों की स्वैच्छिक साहित्यिक संस्था 'शब्द' ने वर्ष 2026 के लिए अपने दोनों वार्षिक पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की है । पहला पुरस्कार एक लाख रुपए का "अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान" है। इसका स्वरूप अखिल भारतीय है । दूसरा पुरस्कार 25 हजार रुपए का "दक्षिण भारत शब्द हिंदी सेवी सम्मान" दक्षिण भारत केंद्रित है।
"अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान" के लिए विधा की कोई बंदिश नहीं है। विगत 3 वर्षों (2023-2025) में प्रकाशित कविता, कथा और कथेतर गद्य कृतियों में से कोई एक श्रेष्ठ कृति और तत्संबंधी विमर्श को उन्नत बनाने में कृतिकार के अवदान को ध्यान में रखते हुए एक मान्य निर्णय तक पहुँचने में हमें रचनाकार साथियों, विद्वान मित्रों और प्रकाशक बंधुओं के आत्मीय एवं तत्पर सहयोग के रूप में बहुमूल्य अनुशंसा चाहिए ।
रचनाकार मित्रों के स्वाभिमान और सम्मान का आदर करते हुए हम उनसे उनके स्वयं की प्रविष्टि नहीं चाहते। किंतु पात्र कवि / लेखक के नाम की अनुशंसा करने में दूसरे रचनाकार मित्र, संपादक बंधु और कृतिकार के प्रकाशक कोताही न करें, यह हमारी अपील है।
अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान, 2026 के लिए अनुशंसा का प्रस्तावित प्रारूप इस प्रकार है :-
अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान, 2026 के लिए अनुशंसा
(1) कृतिकार का नाम -
(2) कृतिकार का संपर्क पता
(मोबाइल नंबर, मेल आईडी सहित) -
(3) विगत 3 वर्षों (2023-2025) में प्रकाशित उल्लेखनीय कृति का विवरण -
( पुस्तक का नाम, प्रकाशक का नाम और संपर्क पता, मोबाइल / फोन नंबर/ मेल आई डी सहित)
(4) पुस्तक की विशेषता के संबंध में मंतव्य -
(5) कृतिकार के समग्र अवदान के संबंध में अनुशंसा -
( अधिकतम 200 शब्दों की सीमा में लिखें )
(6) हस्ताक्षर
( पता, मोबाइल नंबर, मेल आई डी सहित)
नोट :- (क) अनुशंसा करने वाले प्रकाशक बंधुओं के लिए अनिवार्य होगा कि वे अपने अनुशंसा-प्रपत्र के साथ संबंधित पुस्तक की 4 प्रतियाँ भी संलग्न करें।
(ख) अनुशंसा प्रपत्र भेजने की अंतिम तिथि - 30 जून, 2026 निर्धारित की गई है।
(ग) अनुशंसा - प्रपत्र भेजने का डाक पता है:-
- Dr S N Sameer, # B-8 / 403, ShriRam Spandan, Challaghatta, Bengaluru - 560037. Mobile : 9868202025,





