पालघर, (सं.) भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास और उसे मुख्यधारा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री जिष्णुदेव बर्मन ने पालघर जिले के डहाणू में आयोजित एक कार्यक्रममें 12 चिकित्सालयों और रुग्णवाहिकाओं के के समर्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि पालघर जिले के सर्वांगीण विकास के बिना विकसित भारत का संकल्प अधूरा रहेगा।
संजय पटेल को आप गूगल पर नहीं खोज सकते
जब एक मृतक को हल्दी लगाते देखा तो जीवन बदल गया
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु निरामयः’ अथर्व वेद का मूल मंत्र है और भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर डहाणू तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में मोबाइल क्लीनिक और एम्बुलेंस सेवाओं का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक तक पहुंचना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने पालघर जैसे आदिवासी बहुल जिले में रोजगार, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने यह भी घोषणा की कि पालघर में ‘आदर्श गांव’ की संकल्पना को लागू करने के लिए लोकल स्तर पर योजना बनाई जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर एक समग्र विकास योजना तैयार की जाएगी।उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास की प्रक्रिया में आदिवासी समाज के अंतिम व्यक्ति को प्राथमिकता देना हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने भारत विकास संगम की पहल की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकों की उपलब्धता एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आदिवासी समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा और वे स्वयं पालघर के विकास पर विशेष ध्यान देंगे।
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी और पूरे पालघर क्षेत्र में बापू के नाम से विख्यात श्री संजय पटेल की पहल पर ये चिकित्सालय और रुग्णवाहिकाएँ आदिवासियों की सेवा के लिए समर्पित की गई है।
कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेन्द्र याज्ञिक ने किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण वनबंधु ट्रस्ट के श्री लाडूलाल सोनी ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगायतन ग्रुप के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने मंच से ही एक एंबुलेंस देने की घोषणा की।
इस कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी में मांगीलालजी रामपालजी गंदोड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रीमती रूपालादेवी मदनलालजी नुवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, केसरबाई सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट, इंडीड एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, सहकार ग्लोबल लिमिटेड, श्रीमती नगीना देवी डूंगरमलजी मालिवाल, बुजमोहनजी गायत्री देवी बगड़िया फाउंडेशन, श्रीमती कंचन देवी भंवरलालजी गग्गड़, श्रीमती पधेलदेवी धूत, जी आई सिंघानिया चैरिटेबल ट्रस्ट तथा अनंत श्री सुरजारामजी ट्रस्ट, श्री रामधामजी रामदेवजी, बिराई, तहसील बावड़ी, जोधपुर का रहा।
रुग्णवाहिका के लिए श्री ओएसएफएम ई मोबिलिटी लिमिटेड का सहयोग रहा।
इस अवसर पर भारत विकास मंच के संरक्षक संजय पटेल, राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत ननावरे, कलेक्टर डॉ. इंद्राणी जाखड़, एसपी यतीश देशमुख, जिला परिषद के सीईओ, मुंबई से गए परसिध्द बिल्डर एवँ समाजसेवी श्री धनपत सेठ भी उपस्थित थे। कार्य्क्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।





