प्रकृति उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पूरी आस्था,श्रद्धा और विश्वास के साथ इस वर्षः2026 में भी बिस्वास-परिवार भुवनेश्वर के सौजन्य से घर-घर में हिन्दीभाषी छठव्रतियों द्वारा मनाया जा रहा है।
छठ का पहला दिवस नहाय-खाय होता है जो साफ-सफाई,स्वच्छता तथा पवित्रता का दिवस होता है। नहाय का मतलब केवल पवित्र स्नान से ही नहीं है अपितु छठव्रती के अपने-अपने घर की साफ-सफाई से भी है।छठ पूजन के लिए तैयार किये जानेवाले छठ के चौके की साफ-सफाई से भी है।आज के दिन छठव्रतधारी भोजन के रुप में अरवा चावल का भात,चने की दाल और लौकी की सब्जी का सेवन करते हैं।गौरतलब है कि स्थानीय एक नंबर हाट में सायंकाल लौकी खरीदने के लिए दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।
मिली जानकारी अनुसार नहाय-खाय के दिन छठव्रतधारियों की ओर से गरीबों,जरूरतमंदों तथा ब्राह्मणों को दान देने से बहुत पुण्य मिलता है।उन्हें जाड़े के वस्त्र आदि दान करने से छठ परमेश्वरी से मनोवांछित आशीष मिलता है। मिली जानकारी के अनुसार ओड़िशा के मान्यवर राज्यपाल श्री ब्रजमोहन राम भी राजभवन,भुवनेश्वर में छठ महापर्व मना रहे हैं जिसमें पहले दिन नहाय-खाय की समस्त तैयारियों पूरी कर ली गईं हैं।यह जानकारी मान्यवर राज्यपाल ने आज बिस्वास,भुवनेश्वर के प्रतिनिधियों को दी।