बिस्वास,भुवनेश्वर द्वारा मंचेश्वर न्यू बालीयात्रा प्रदर्शनी मैदान के समीप कुआखाई छठघाट पर आयोजित दो दिवसीय सामूहिक अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया महापर्व छठः2026।16 नवंबर को भोर में उदीयमान सूर्य भगवान तथा छठ परमेश्वरी को छठव्रतीगण ने भोर का अर्ध्य दिया। उदीयमान सूर्य को तथा उनकी बहन छठ मैया को सभी छठव्रतियों ने पूर्व दिशा में मुंहकर नदी के जल में खडे होकर अटूट श्रद्धा,आस्था तथा विश्वास के साथ अर्घ्य दिया।
इस अवसर पर उनके सैकड़ों शुभचिंतकगण भी उपस्थित नजर आये।छठघाट पर आगत सभी को संस्था की ओर से ठेकुआ प्रसाद प्रदान किया गया जिसके ग्रहण करने से छठ मैया उनकी सभी प्रकार की सकारात्मक मनोकामना पूर्ण कर देती हैं अपने दिव्य आशीर्वाद से।गौरतलब है कि इस वर्ष 13 नवंबर को नहाय-खाय,14 नवंबर को खरना,15 नवंबर को पहला सायंकालीन सामूहिक अर्घ्य तथा आज 16 नवंबर को भोर में दूसरा और अंतिम अर्घ्य।वहीं छठव्रतियों ने छठ घाट ही पारना किया। तथा ठेकुआ प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के अंत में,बिस्वास परिवार भुवनेश्वर के अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार सिंह ने अपने संबोधन के माध्यम से सभी छठव्रतियो,स्थानीय मारवाड़ी समाज,पंजाबी समाज,गुजराती समाज,समस्त मीडिया पदाधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासन,पुलिस प्रशासन,भुवनेश्वर महानगर निगम के सभी पदाधिकारियों तथा स्थानीय महानुभावों का तहेदिल से स्वागत करते हुए तथा उनके अभूतपूर्व सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।सबसे बड़ी बात यह देखी गई कि आज के दिन बिस्वास के काफी नये सदस्य बने,महिला वींग की अनेक नई सदस्याएं बनीं,बिस्वास को डोनेशन मिला।मंचसंचालक अशोक पाण्डेय ने अपने मंचसंचालन के क्रम में यह बताया कि आज दो संस्कृतियों का मिलन स्पष्ट रुप से नजर आया। एक जगन्नाथ संस्कृति की तो दूसरी छठ संस्कृति की।और इन दोनों संस्कृतियों का परम संदेश है प्रकृति की सुरक्षा,उसके सानिध्य को स्वीकारते हुए अतिथि देवो भव का संदेश पूरी विश्व मानवता को प्रदान करना।
आयोजन को सफल बनाने में इंजीनियर राजकुमार सिंह,अशोक कुमार भगत,अजय बहादुर सिंह,मणिशंकर ठाकुर,चन्द्रशेखर सिंह,महारुद्र झा,विद्या मिश्रा,मधु त्रिपाठी तथा उनकी पूरी महिला टीम तथा आनंद मोहन तथा उनकी पूरी युवा टीम आदि को।





