Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeखबरेंभगवान महावीर पर डॉ.चन्द्रकुमार जैन की वार्ता का प्रसारण आठ अप्रैल को

भगवान महावीर पर डॉ.चन्द्रकुमार जैन की वार्ता का प्रसारण आठ अप्रैल को

राजनांदगाँव। महावीर जयन्ती के परिप्रेक्ष्य में, संस्कारधानी के सतत सृजनरत प्रखर वक्ता और शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के राष्ट्रपति सम्मानित प्राध्यापक डॉ. चन्द्रकुमार जैन की विशेष वार्ता का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से आठ अप्रैल, शनिवार को सुबह 7:25 बजे किया जाएगा। वार्ता का विषय है – अहिंसा और अनेकांत के प्रवर्तक : महावीर स्वामी।

डॉ. जैन ने 15 मिनट की इस सुदीर्घ वार्ता में विश्व शांति के सन्दर्भ में तीर्थंकर महावीर की अहिंसा और विश्व मैत्री के सिलसिले में उनकी अनेकांत दृष्टि पर मर्मस्पर्शी उदगार व्यक्त किए हैं। उल्लेखनीय है महावीर जयन्ती पर विशिष्ट वार्ता के लिए डॉ. चंद्रकुमार जैन को आकाशवाणी और दूरदर्शन पर सतत आमंत्रित किया जाता रहा है। इसके आलावा डॉ. जैन प्रदेश में एक मात्र व्यक्तित्व हैं जिनकी छत्तीसगढ़ के अंगराग पर केंद्रित आठ कड़ियों की धारावाहिक वार्ता का प्रसारण साफ्टवेयर योजना के अन्तर्गत किया गया है। डॉ. जैन ने ऐसे कार्यक्रमों का शतक पूरा कर उच्च शिक्षा जगत, शहर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार