कोटा। साहित्य,संगीत, कला संस्था रंगितिका की पहल पर संस्कृति,साहित्य, मीडिया फोरम के तत्वावधान में वल्लभभाई पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को बूंदी जिले के स्काउट गाइड शिविर के साथ 4 विद्यालयों में मिशन बाल मन तक के अंतर्गत बाल साहित्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें राष्ट्रभक्ति प्रश्नोत्तरी एवं साहित्य - संस्कृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी आदि के आलोजनों से लगभग 540 बच्चों को साहित्य संस्कृति और देशभक्ति से जोड़ा गया। संबंधित प्रभारियों, प्रधानाध्यापकों एवम् शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा। विजेता बच्चों को साहित्य,संस्कृति, मीडिया फोरम की ओर से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

बूंदी जिला मुख्यालय पर आयोजित स्काउट गाइड शिविर में भाग ले रहे लगभग 300 बच्चों के बीच देशभक्ति गीत वह कविताओं ने सभी को उत्साह से भर दिया। राष्ट्रवादी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले स्काउट गाइड बच्चों को रगींतिका संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रेखा शर्मा, शिक्षाविद एवं निजी संस्थान प्रबंधक, विशिष्ट अतिथि सीओ स्काउट श्री प्रदीप चित्तौड़ा व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सरोया, ट्रेनिंग कमिश्नर रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ सुशीला जोशी व युगल सिंह ने किया। डाॅ. सर्वेश तिवारी ने

आभार व्यक्त किया।

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,रामगंज बालाजी में बच्चों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन आधारित लघु नाटिका एवं एक भाव नृत्य के साथ शिक्षिका टीना भारती ने देशभक्तिपूर्ण गीत सुनाकर सभी को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। राष्ट्रवादी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महापुरुषों एवम् क्रांतिकारियों के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री लक्ष्मी चंद ओरा ने की, मुख्य अतिथि डॉ. सुशीला जोशी शिक्षाविद् एवं,विशिष्ट अतिथि डाॅ युगल सिंह रहे।

इस विद्यालय में साहित्य संस्कृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अभिषेक सैनी, कक्षा 12वीं प्रथम, कोमल, 10 वीं एवं भुवनेश कक्षा 12 वीं संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। ट्विंकल 11वीं कक्षा, परिधि शर्मा कक्षा 5 वीं, तरुण ओड, कक्षा11वीं एवं मंजीत सैनी कक्षा 10 वीं संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,रायता में आयोजित साहित्य संस्कृति प्रतियोगिता में 52 बच्चों ने भाग लिया। लवंशिका नागर कक्षा 7 प्रथम,मोनिका गुजर कक्षा 8 द्वितीय एवं

-मोनिका मेघवाल कक्षा 8 तृतीय रही।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरच में प्रधानाध्यापिका सुनीता व्यास ने साहित्य, संस्कृति वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। पारी कवंर कक्षा 7 प्रथम,ईशान अली कक्षा 8. द्वितीय एवं अनुष्का नागर कक्षा 6 तृतीय रहे।

हिंडोली ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढ़गारिया, चेतां में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को रगींतिका संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। ‌बच्चों ने उत्साह पूर्वक मेरा रंग दे बसंती चोला गीत समवेत स्वर में प्रस्तुत कर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से विद्यालय परिसर गुंजा दिया। चेता पंचायत के पीईओ सुभाषचन्द्र शर्मा ने बच्चों को देशभक्त महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। साहित्य संस्कृति वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया। इसमें शैतान बैरवा प्रथम,सुनीता लोढ़ा द्वितीय एवं मोनू लोधा तृतीय रहे। प्रधानाध्यापक आशुतोष दाधीच ने सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रेषक -़डॉ. प्रभात कुमार सिंघल कोटा से