Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeखेल की दुनियाछत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सवः खो-खो प्रतियोगिता: पुरूष वर्ग में कांकेर...

छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सवः खो-खो प्रतियोगिता: पुरूष वर्ग में कांकेर और महिला वर्ग में राजनांदगांव ने मारी बाजी

रायपुर। राज्य युवा महोत्सव-2020 के आयोजन के अंतिम दिन रविशंकर विश्वविद्यालय खेल परिसर में खो-खो खेल में 15 से 40 वर्ष तक आयु समूह के पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता कांकेर जिले की टीम ने जीती। कांकेर की टीम ने बालोद जिले की टीम को फायनल मुकाबले में मात दी। इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम खान ने पुरस्कार प्रदान किया।

इसी प्रकार खो-खो खेल में 15 से 40 वर्ष तक आयु समूह के महिला वर्ग की प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले के टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के टीम द्वितीय स्थान पर और कांकेर जिले के टीम तृतीय स्थान पर रही।

कबड्डी खेल में 15 से 40 वर्ष तक आयु समूह के पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के टीम ने बिलासपुर जिले की टीम को परास्त कर खिताब पर कब्जा किया। इस फायनल मैच में दुर्ग ने 28 और बिलासपुर ने 24 अंक हासिल किए। दुर्ग जिले की टीम ने 4 अंकों के अन्तर से बिलासपुर की टीम को हराया। रायपुर जिले की टीम तृतीय स्थान पर रही।

खो-खो खेल 40 वर्ष से अधिक आयु समूह के पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में महासमुन्द जिले की टीम विजेता रही। कांकेर जिले की टीम उपविजेता का स्थान प्राप्त किया और रायपुर जिले की टीम तृतीय स्थान रही।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार