कोटा। साहित्य संस्कृति मीडिया फोरम कोटा एवं साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा, राजस्थान के  संयुक्त तत्वावधान में बच्चों द्वारा लिखित राष्ट्रीय बाल कविता प्रतियोगिता के लिए बच्चें अपनी हस्तलिखित प्रविष्ठियां 15 नवंबर तक भेज सकते हैं। बाल कविता का विषय प्रकृति, पशु - पक्षी और समाज है। इसमें से बच्चे पेड़, फूल, जंगल, गाय, कुत्ता,बिल्ली,बंदर, हाथी, तितली, चिड़िया, मोर, माँ, भाई, बहन, खिलौने, मोबाइल, साइकिल  किसी एक पर कविता लिख सकते हैं। विजेता बच्चों को 6 जनवरी को नाथद्वारा में आयोजित भव्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आवास एवम भोजन की निशुल्क व्यवस्था साहित्य मंडल द्वारा की जाएगी।

 साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि प्रतियोगिता में दो वर्गों में  कनिष्ठ वर्ग  में 10 वर्ष तक आयु के बच्चे एवं वरिष्ठ वर्ग में इससे ऊपर 18 वर्ष तक आयु के तरुण और किशोर बच्चें ही अपनी मौलिक और स्वयं की हस्तलिखित कविता भेज सकेंगे। कविता न्यूनतम 8 पंक्ति और अधिकतम 12 पंक्तियों की ही होनी चाहिए। कविता के नीचे प्रतियोगी को अपना नाम, जन्मतिथि , उम्र , डाक का पूरा पता पिन कोड सहित और मोबाइल नंबर लिखना और एक फोटो भेजना अनिवार्य होगा। 

प्रविष्ठियां डॉ. प्रभात कुमार सिंघल द्वारा के. डी. अब्बासी जेरॉक्स रिपोर्टर कलेक्ट्रेट परिसर, नयापुरा कोटा , राजस्थान पिन कोड , 324003 मोबाइल : 9928076040 के पते पर भेज सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए  मोबाइल नंबर  9928076040 अथवा  94142 60924 पर संपर्क किया जा सकता है।