Sunday, May 19, 2024
spot_img
Homeचुनावी चौपालमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम बगिया में सपरिवार किया मतदान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम बगिया में सपरिवार किया मतदान

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सवेरे जशपुर जिले में अपने गृहग्राम बगिया के मतदान केंद्र क्रमांक 49 में अपनी माताजी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और अन्य परिवारजनों के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दोपहर 11.45 बजे अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और अपने परिवारजनों के साथ मतदान क्रमांक 49 पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और बारी आने पर मतदान किया। उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर परिवारजनों के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के इस महापर्व पर आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की।
image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार