Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिभारत में लोकतंत्र सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लाभप्रद :...

भारत में लोकतंत्र सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लाभप्रद : प्रो लोढ़ा

हिन्दू कालेज में गणतंत्र दिवस पर वेबिनार

नई दिल्ली। भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों के सम्यक पालन से ही समाज में व्याप्त सामाजिक- आर्थिक असमानता की खाई को पाटा जा सकता है। सुपरिचित राजनीति विज्ञानी एवं लोकनीति की राजस्थान प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रो संजय लोढ़ा ने बहत्तरवें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर हिंदू कॉलेज के बी ए प्रोग्राम विभाग द्वारा आयोजित एक व्याख्यान में कहा कि कुछ अपवादों को छोड़कर भारत में लोकतंत्र समान रूप से सभी नागरिकों के लिए लाभप्रद रहा है। प्रो लोढ़ा ने ‘भारतीय लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियाँ’ विषय पर सारगर्भित एवं विद्वतापूर्ण व्याख्यान में कहा कि अशिक्षा, जातिवाद, साम्प्रदायिकता और क्षेत्रवाद आज भी हमारे लोकतंत्र के लिए बाधाओं की तरह हैं।

उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में सामजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता रहे प्रो लोढ़ा ने अपने व्याख्यान की शुरुआत महात्मा गांधी के एक उद्धरण के साथ की जिसके माध्यम से उन्होंने संविधान व उसके अंतर्निहित दर्शन के बारे में बताया और साथ ही उन्होंने बाबा साहब अम्बेडकर के भाषण का उल्लेख भी किया।

मौलिक अधिकारों और राज्य के नीति निर्देशक तत्वों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी के बाद,उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अर्जित मूयों से हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना किस प्रकार हुई है। प्रो लोढ़ा ने वर्तमान समय की स्थितियों के संबध में चर्चा करते हुए कहा कि किसान आंदोलन तथा युवाओं के आंदोलनों से स्पष्ट है कि अभी लोकतंत्र को अधिक समावेशी होने की जरूरत है। व्याख्यान के बाद हुए प्रश्नोत्तर सत्र में प्रो लोढ़ा ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। चीन के सम्बंध में किए गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि विकास और आर्थिक समृद्धि के लिए सैनिक या तानाशाही शासन ही एकमात्र सही विकल्प हो, लोकतंत्र का खुलापन भी व्यापक विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

इससे पहले संयोजन कर रहे वेदांत अग्रवाल ने प्रो लोढ़ा का विस्तृत परिचय दिया। बी ए प्रोग्राम विभाग की छात्र अध्यक्षा हर्षिनी कतिकी ने स्वागत किया। आयोजन में बी ए प्रोग्राम विभाग के प्रभारी डॉ पल्लव सहित अन्य शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

हर्षिनी कतिकी

अध्यक्ष, बी ए प्रोग्राम

हिन्दू कालेज, दिल्ली

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार