Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिअंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ नरेश तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट...

अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ नरेश तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट निदेशक का पुरस्कार

जिनेवा में आयोजित वर्चुअल पुस्कार समारोह में डॉक्टर नरेश तिवारी, चेयरमैन गिरधर समूह संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुल्नीय योगदान हेतु उत्कृष्ट निदेशक का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम CMAI, TEMA द्वारा आयोजित एवं MSME विभाग भारत सरकार, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया गया। डॉक्टर तिवारी साइंस सेंटर से विगत २५ वर्षों से जुड़े हैं एवं विज्ञान के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। आप राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में २००८ से राज्य कार्यक्रम के समन्वयक हैं। डॉ तिवारी सेम वि वि के मार्ग दर्शक हैं।

डॉक्टर तिवारी द्वारा २० से अधिक तकनीकी पुस्तकों का लेखन भी किया गया है, वे देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी लोकप्रिय हैं।

डॉक्टर तिवारी ने विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्य औकरते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु अनेक नवाचार किए, उन्हीं नवाचारों की सफलता के आधार पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। डॉक्टर तिवारी सृजन के संस्थापक महासचिव के रूप में इंजीनियरिंग छात्रों में प्रायोगिक गुणवत्ता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। डॉक्टर तिवारी को विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर साइंस सेंटर के अध्यक्ष डॉक्टर हेमंत वर्मा; सचिव संजय वर्मा, सृजन के अध्यक्ष अमोघ गुप्ता; संयोजक प्रसन्न शर्मा, सेम समूह के चेयमैन डॉक्टर हरप्रीत सलूजा; कुलाधिपति प्रीति सलूजा; संपादक रोज़गार निर्माण डॉक्टर पुष्पेन्द्र पाल सिंह, गिरधर समूह के प्रबंध संचालक एस. सी. पाण्डेय; निदेशिका डॉक्टर नीता तिवारी ने बधाई दी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार