Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिकाव्य सृजन महिला मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हेतु प्रविष्टियां...

काव्य सृजन महिला मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

काव्य सृजन महिला मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सक्रियता के क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,2020 के पर एक यादगार और शानदार कार्यक्रम के लिए नारी शक्ति से उनकी दो प्रतिनिधि स्वरचित कविताएं, एक फोटो और संक्षिप्त परिचय सहित मंगल फॉन्ट में ईमेल: [email protected] पर आमन्त्रित हैं।

निर्णायक मंडल द्वारा चयन की गई उत्कृष्ट कविताओं को काव्य सृजन महिला मंच की ई – पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा और चयनित कविताओं का कवयित्रियों द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम में उपस्थित होकर काव्य पाठ किया जाएगा।

इसी के साथ सभी चयनित कवयित्रियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

जिस प्रकार शक्ति के बिना शिव कि कोई शख्सियत नहीं है उसी प्रकार शिव के बिना शक्ति भी अपूर्ण हैं। इसीलिए इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 2020 के शुभ अवसर पर महिलाओं के साथ साथ सभी कवि मित्र भी कविता पाठ हेतु सादर आमन्त्रित हैं लेकिन उन्हें ” ई – पुस्तक ” हेतु अपनी कविताएं भेजने की आवश्यकता नहीं है वे प्रत्यक्ष रूप से प्रस्तावित कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी एक प्रतिनिधि रचना का पाठ कर सकते हैं।

साथ ही आप सभी से आग्रह है कि यदि आप में से कोई भी काव्य सृजन महिला मंच के साथ सक्रिय रुप से जुड़ना चाहे तो कृपया वह नीचे दिए गए नंबर पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें। आप सभी का सादर अभिनंदन है साथियों।

नोट : यह पूर्णतः निःशुल्क है।

संपर्क

डॉ. संगीता शर्मा अधिकारी
राष्ट्रीय अध्यक्षा,
काव्य सृजन महिला मंच
98102 47752

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार