कोटा। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में कोटा में केसर काव्य मंच एवं संस्कृति,साहित्य,मीडिया फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृति में सिरमौर राजस्थान और प्रश्नोत्तरी के परिणाम घोषित किए गए हैं। अध्यक्ष डॉ. प्रीति मीणा ने बताया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से शिक्षक गौरव राठौर दीगोद एवं अविनाश वर्मा,कोटा प्रथम, ईशान हरवानी ,कोटा द्वितीय, अक्षज शर्मा, कोटा  एवं सत्यप्रकाश गौतम, कोटा तृतीय रहे। प्रोत्साहन के लिए प्रतिष्ठा नामा, कोटा, अदिति शर्मा झालावाड़, अनिता कुमारी, तालेड़ा, बूंदी, प्रतिभा शर्मा, कोटा, सुलोचना शर्मा, बूंदी दक्षिता शर्मा, बकानी, झालावाड़ एवं  संजू शृंगी, कोटा का चयन किया गया।
  सह संयोजक डॉ.वैदेही गौतम ने बताया संस्कृति में सिरमौर राजस्थान निबंध प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से दिव्या वर्मा इटावा एवं कालीचरण राजपूत, कोटा प्रथम, डॉ.शशि जैन एवं रेखा पंचोली, कोटा द्वितीय, जुगराज राठौर एवं  नंदिनी दाधीच, कोटा तृतीय, शुभांगी शर्मा, भवानीमंडी एवं एलवीरा कोटा चतुर्थ, पल्लवी दरक न्याति, कोटा एवं  नैना नागर, बारां पंचम डॉ. इंदु बाला शर्मा,  रीता गुप्ता रश्मि , प्रतिभा पाल ,राजेश कुमार शर्मा, भवानीमंडी, डॉ. सुशीला जोशी, कोटा, रेखा शर्मा, बूंदी एवं कृष्ण सिंह हाडा, झालावाड़ प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए घोषित किए गए।