Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeसोशल मीडिया सेफेसबुक में होगा फटाफट अनुवाद

फेसबुक में होगा फटाफट अनुवाद

फेसबुक ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न भाषाओं के तेज और सटीक अनुवाद का तरीका ईजाद किया है। इसकी मदद से कम बोली जाने वाली भाषाओं का सरल अनुवाद किया जा सकेगा। इस महत्वूपर्ण खोज को “इंपीरिकल मैथडस इन नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (ईएमएनएलपी)” में प्रस्तुत किया जाएगा। फेसबुक के लिए यह खोज महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि सोशल मीडिया कंपनी दुनिया भर में यूजरों को उनकी पसंदीदा भाषा में पोस्ट पढ़ने में मदद के लिए “ऑटोमैटिक लैंग्वेज ट्रांसलेशन” का इस्तेमाल करती है।

फेसबुक एआइ रिसर्च (फेयर) की टीम मशीन ट्रांसलेशन सिस्टम तैयार करने में कामयाब रही है। इसमें विकिपीडिया जैसी उपलब्ध वेबसाइटों से विभिन्ना भाषाओं में विभिन्ना वाक्यों को समेटा गया है। इसमें प्रमुख बात यह देखी गई कि ये वाक्य एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

फेयर के पेरिस रिसर्च लैब के प्रमुख और शोधकर्ता एंटनी बोर्डस ने कहा कि एक समानांतर संग्रह तैयार करना बहुत जटिल काम है, क्योंकि इसके लिए दोनों भाषाओं में पारंगत लोगों की जरूरत होती है।

मसलन, पुर्तगाली/नेपाली का समानांतर संग्रह तैयार करने के लिए इन दोनों भाषाओं में प्रवीण लोगों की जरूरत होती है और यह बेहद कठिन काम है। बोर्डस ने कहा कि हमारे प्रयोग की सबसे खास यह रही कि हमारा ट्रांसलेशन सिस्टम में सामानांतर वाक्यों की कोई जरूरत नहीं पड़ती है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार