Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeसोशल मीडिया सेट्वीटर पर फूटे पटाखे, आईपीएस अधिकारी की एक न चली

ट्वीटर पर फूटे पटाखे, आईपीएस अधिकारी की एक न चली

कर्नाटक की आईपीएस अधिकारी डी. रूपा चर्चा में हैं। डी. रूपा को पटाखों पर लगे प्रतिबंध का समर्थन करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। 14 नवंबर उन्होंने लिखा था कि दिवाली पर पटाखे फोड़ना हिंदू परंपरा नहीं है और महाकाव्यों और पुराणों में पटाखे का कोई उल्लेख नहीं है। इसके बाद उन्होंने उस ट्वीटर हैंडल ‘True Indology’ (@TLinExile) को बंद करवा दिय़ा था जिस पर उन्हें चुनौती देते हुए बताया गया था कि प्राचीन ग्रंथों में पटाखे छोड़े जाने का उल्लेख है। लेकिन देश और दुनिया भर में उनके इस कृत्य को लेकर हुए विरोध के बाद ट्वीटर ने उस ट्वीटर हैंडल को बहाल कर दिया गया।

डी. रूपा एक पढ़े लिखे परिवार से आती हैं। उनके पिता जे. एच. शिवकर, एक रिटायर्ड टेलीकॉम इंजीनियर थे और उनकी मां हेमावती डाक विभाग में काम करती थीं। उनकी एक बहन है जिसका नाम रोहिणी है, उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की है और वह अभी एक आईआरएस ऑफिसर हैं। डी रूपा अपने 20 साल के करियर में 40 से ज्यादा तबादले झेल चुकी हैं। उनके इन तबादलों में उनका राजनेताओं से टकराना भी एक अहम कारण रहा है।

रूपा दिवाकर, जो डी .रूपा के नाम से प्रसिद्ध हैं, ने कुवेम्पु विश्वविद्यालय से स्नातक और एमए मनोविज्ञान में परास्नातक किया है। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और वर्ष 2000 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 43 वें स्थान पर आकर भारतीय पुलिस सेवा में चयन किया। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारियों में वह पांचवें नंबर पर रहीं।

वह साल 2013 में साइबर-क्राइम विभाग की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बनीं। प्रशिक्षण के बाद, वह धारवाड़ जिले में और बाद में गदग जिले, बीदर और फिर अंत में यादगीर जिले में एसपी के रूप में तैनात हुईं। साल 2003 में, रूपा ने पंजाब के मुनीश मौदगिल से शादी कर ली, जो आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से अपनी बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पूरी की। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा भी पास की और ओडिशा कैडर में एक आईएएस अधिकारी बने। वे दोनों पहली बार मसूरी में फाउंडेसन ट्रेनिंग में मिले और फिर शादी करने का फैसला किया। डी. रूपा का जन्म दावणगेरे में हुआ था। डी. रूपा ने ही जेल के अंदर शशिकला को मिल रहे वीआईपी ट्रीटमेंट का खुलासा किया था। तब उस कार्रवाई ने शशिकला की मुश्किलें काफी बढ़ा दी थीं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार