Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिअंग्रेजी जानने वालों के लिए पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश...

अंग्रेजी जानने वालों के लिए पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की

देखो अपना देश लोगो प्रतियोगिता के विजेता को भारत में किसी भी गंतव्य के लिए 2 से 6 दिनों के लिए 5 रातों का हॉलीडेपैकेज मिलेगा।

पर्यटन मंत्रालय ने ‘देश देखो अपना’ लोगो डिजाइन प्रतियोगिता माईगो प्लेट फॉर्म पर शुरू की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के नागरिकों के रचनात्मक विचारों से निकलने वाले ‘देश देखो अपना’अभियान के लिए लोगो तैयार करवाना है।

देश देखो अपनापर्यटन मंत्रालय की एक पहल है जिसे 24 जनवरी 2020 को ओडिशा के कोणार्क में केंद्रीय पर्यटन मंत्री (स्वतंत्रण प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने माईगो मंच पर एक समारोह के दौरान लॉन्च किया था।

पर्यटन मंत्रालय की यह पहल 15 अगस्त 2019 को लाल किले की प्राचीर से की गई माननीय प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022 तक कम से कम 15 स्थलों की यात्रा करने के लिए कहा गया है। भारत में, इसका उद्देश्य पर्यटकों की रुचि और पर्यटन की रफ्तार को बढ़ाना है ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को विकसित करने में मदद मिल सके।

लॉकडाउन के बाद और जैसेही महामारी के प्रसार पर नियंत्रण हासिल कर लिया जाएगा, इस बात पर व्यापक सहमति है कि घरेलू पर्यटन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की तुलना में तेजी से ठीक हो जाएगा। घरेलू पर्यटन क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना, सभी देशवासियों को अपना देश घुमने के लिए प्रोत्साहित करना, अपनी सीमाओं के भीतर एक बहुत जरूरी ब्रेक लेना भारत की जीत की रणनीति होगी।

लॉकडाउन की अवधि के दौरान, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार उद्योग के साथ मिलकर अपने दर्शकों के लिए देश देखो अपनाके समग्र विषय पर वेबिनार आयोजित कर रहा है। इस वेबिनार श्रृंखला का उद्देश्य भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूकता पैदा करना और बढ़ावा देना है-जिसमें कम ज्ञात गंतव्य और लोकप्रिय स्थलों के कम ज्ञात पहलू को बताना शामिल हैं।

देश देखो अपना लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता गतिविधि माईगोव पर लाइव है, और इसका लिंक ये है:

https://www.mygov.in/task/dekho-apna-desh-logo-design-contest/

इस वेब साईट की खासियत ये है कि इस पर हिंदी की लिंक दी गई है मगर हिंदी पर क्लिक करते ही सब अंग्रेजी की लिंक ही सामने आती है। ये सरकार ऐसे हिंदी भाषियों का मजाक उड़ा रही है।

देखो अपना देश लोगो प्रतियोगिता के विजेता को भारत में किसी भी गंतव्य के लिए 2 से 6 दिनों के लिए 5 रातों का हॉलीडेज पैकेज मिलेगा। प्रतियोगिता के नियम और शर्तें MyGov.in पर उपलब्ध हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार