Wednesday, May 8, 2024
spot_img
Homeसोशल मीडिया सेअकेली महिला ने चलती गाड़ी में रेल मंत्री से मदद माँगी, आधे...

अकेली महिला ने चलती गाड़ी में रेल मंत्री से मदद माँगी, आधे घंटे में पुलिस पहुँची

महाराष्ट्र में एक ट्रेन में अकेले सफर कर रही महिला ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर मदद मांगी। इस पर तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों ने उन्हें तुरंत मदद पहुंचाई।

यात्री की पहचान नम्रता महाजन के रूप में की गई है। उन्होंने शेगांव स्टेशन से गुजरते समय गुरुवार शाम 6.59 बजे प्रभु के हैंडल पर ट्वीट किया। इसमें लिखा, ‘रेलमिनइंडिया प्लीज प्लीज ट्रेन संख्या 18030 में मदद पहुंचाई जाए। एक पुरुष यात्री मुझे परेशान कर रहा है।

मैं ट्रेन में सहमी हुई हूं।’ सेंट्रल रेलवे के चीफ पीआरओ नरेंद्र पाटिल ने बताया कि एक वरिष्ठ अधिकारी वेद प्रकाश ने तुरंत ट्वीट पर ध्यान दिया और महिला से संपर्क किया। उन्होंने मुसीबत में फंसी महिला तक मदद पहुंचाने के लिए डीआरएम भुसावल को भी सूचित किया। पाटिल ने बताया कि 40 मिनट में ट्रेन के भुसावल स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ के जवान तत्काल महाजन तक पहुंच गए।

महिला ने बताया कि वह ट्रेन में अकेले सफर कर रही हैं। वेटिंग लिस्ट के एक यात्री का व्यवहार ठीक नहीं है जिससे वह घबरा गई हैं। इस पर उस पुरुष यात्री को दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया। महाजन ने तसल्ली मिलने के बाद ट्वीट कर रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार