कोटा । साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा की ओर से हिंदी दिवस पर तीन दिवसीय हिंदी लाओ देश बचाव समारोह का आयोजन 12 से 14 सितंबर तक  श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि समारोह में हिंदी भाषा पर विचार मंथन के लिए उपनिषद् हिंदी हुंकृति के तीन सत्रों में विद्वान अपने व्याख्यान देंगे। देश के विभिन्न अंचलों के साहित्यकारों, पत्रकारों, संपादकों को स्मृति सम्मान एवं विभिन्न मानद उपाधियों और अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, नगर भ्रमण के साथ करीब 30 पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। समारोह में देशभर के एक सौ से अधिक साहित्यकार भाग लेंगे। सभी के आवास और भोजन आदि व्यवस्थाएं साहित्य मंडल की ओर से निशुल्क की जाएंगी।
समारोह के प्रथम दिन शनिवार 12 सितंबर को प्रातः 9. 15 बजे  "हिन्दी लाओ देश बचाओ" उपनिषद प्रथम के उद्घाटन से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। गणेश, सरस्वती, श्रीनाथजी वंदना एवं राष्ट्रभाषा गान, लोकनृत्य  और योग प्रस्तुति के साथ विभिन्न विषयों पर व्याख्यान होंगे। हिन्दी उपनिषद् प्रथम में महाराष्ट्र में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ और संभावनाएँ विषय पर डॉ. अवधेश कुमार वर्धा-महाराष्ट्र, तमिलनाडु में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ और संभावनाएँ विषय पर श्रीमती आर. श्रीदेवी चेन्नई-तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ विषय पर डॉ. प्रीति पाण्डेय रायपुर-छत्तीसगढ़, तेलंगाना में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ विषय पर डॉ. एम. अनुराधा वेंकटरावपेट-तेलंगाना, गुजरात में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ विषय पर प्रो. (डॉ.) दिलीप मेहरा आणंद-गुजरात और जम्मू में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ और संभावनाएँ विषय पर  डॉ. शशिकांत मिश्र जम्मू-कश्मीर व्याख्यान देंगे।
कार्यक्रम में जीवनलाल अग्निहोत्री स्मृति सम्मान से संतोष कुमार आर. जे. 'जेमि' कोयम्बटूर एवं बृजकांत साहित्य सम्मान से उमेश पाठक, सोरोंजी-उ.प्र. को पाँच हजार एक सौ रुपये की राशि एवं साहित्य मर्मज्ञ मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान से जयप्रकाश पाण्डेय,दिल्ली,  प्रो. नरेन्द्र मिश्न, नई दिल्ली , डॉ. जयप्रकाश त्रिपाठी वर्धा, डॉ. कृष्ण चंद्र पाण्डेय, वर्धा एवं डॉ. मुन्ना तिवारी झांसी को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन डॉ. ए.अनुराधा, वेंकटरावपेट, डॉ. सुरेश कुमार मिश्र 'उरतृप्त', हैदराबाद,  विश्वभूषण आई.ए.एस., वाराणसी, डॉ. मंजुला अस्थाना महंती, भुवनेश्वर,डॉ. कुमुद बाला, हैदराबाद, डॉ. शशिकांत मिश्र जम्मू-कश्मीर, श्रीमती आर. श्रीदेवी, चैन्नई, डॉ. मंजु  रुस्तगी, चैन्नई ,सुश्री नाजिया चुई, नागौर, डॉ. आचार्य धनंजय पाठक पलामू, झारखंड, डॉ. रामप्रवेश पण्डित, डॉल्टनगंज-झारखण्ड, डॉ. गोपालकृष्ण हाण्डा, रायसिंहनगर,  भारत सातपुते, लातूर-महाराष्ट्र, गोवर्धन यादव, छिन्दवाड़ा,  शिवमंगल सिंह 'मंगल', लखनऊ, डॉ. खन्ना प्रसाद अमीन आणंद, डॉ. विद्याकेशव चिटको, नासिक, ब्रजेन्द्र सिंहल, जयपुर, आचार्य सूर्यप्रसाद शर्मा 'निशिहर', उन्नाव,  बिनोद सिंह गहरवार, रांची,  कुंज बिहारीलाल मौर्य ' काकाश्री' प्रतापगढ़, इनके साथ ही काव्य शिरोमणि मानद उपाधि से प्रो. (डॉ.) सारस्वत मोहन 'मनीषी', गुरूग्राम, डॉ. प्रीति पाण्डेय, रायपुर,डॉ. लक्ष्मीकांत चंदेला, रीवा को विभिन्न स्मृति सम्मान एवं मानद उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा।    डॉ. रवीन्द्रनाथ तिवारी, लखनऊ, डॉ. मंजुलता श्रीवास्तव, कानपुर, ओमप्रकाश वर्मा 'ओम', बाराबंकी,  डॉ. विजयकुमार वर्मा, बस्ती, कैलाश बाजपेयी, कानपुर, आचार्य विजय तिवारी 'किसलय', जबलपुर, श्री अजय अज्ञात, फरीदाबाद,संतोष कुमार तिवारी, नैनीताल, कालिका प्रसाद सेमवाल, रूद्रप्रयाग एवं डॉ. लोकेश शर्मा 'नीरज', भरतपुर को सम्मानित किया जाएगा।
देवपुरा ने बताया दूसरे दिन रविवार 13 सितंबर को हिंदी हुंकृति के साथ विभिन्न उपाधियों से  डॉ. शिवम् तिचारी, प्रतापगढ़-उप्र, डॉ. नवीनकुमार, हजारीबाग-झारखण्ड,डॉ. सुधांशु कुमार, पटना-बिहार, डॉ. कमलिनी शशिकांत पशीने 'कोमल', भोपाल, डॉ. ईश्वर एच. आहिर, बड़ौदा,  विमलेन्दु कुमार 'विमल', समस्तीपुर, डॉ. पीयूष कुमार द्विवेदी 'पूतू', चित्रकूट , पत्रकार-सम्पादन प्रवीण, मुरलीधर सोनी, जयपुर, नवोदित, दिल्ली, दिनेश कुमार गुप्ता, लखनऊ, सुश्री कृतिका शाह, प्रतापगढ़, सुरेन्द्र कुमार मुणोत, कोलकाता,  श्रीमती अंकिता त्रिपाठी,कानपुर, को सम्मानित किया जाएगा।
इसी दिन हिन्दी उपनिषद् द्वितीय के अंतर्गत हिन्दी की राष्ट्रीय मर्यादा और लोकतंत्रीय प्रतिमान विषय पर डॉ. राहुल, दिल्ली,डिजिटल युग में हिन्दी की भूमिका विषय पर डॉ. ईश्वर एच. आहिर, बड़ौदा,  गुजरात में हिन्दी के बढ़ते कदम विषय पर डॉ. खन्नाप्रसाद अमीन, आणंद, हिन्दी प्रचारः समस्या और समाधान विषय पर डॉ. मनीषा गिरी, ग्वालियर एवं ऊपरी असम में हिन्दी की वर्तमान स्थिति विषय पर बिमल बड़ा, जोरहाट व्याख्यान देंगे। इसी दिन रात्रि 8.00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के मूर्धन्य कवियों का काव्यपाठ होगा।
उन्होंने बताया सोमवार 14 सितम्बर को हिन्दी लाओ देश बचाओ के साथ साहित्यकारों की नगर परिक्रमण संस्था परिसर से प्रारम्भ होकर अहिल्याकुण्ड, ब्रजपुरा बाहर, सिनेमामार्ग, नईहवेली, उपलापायसा, रावतदरवाजा, कुम्हारवाड़ा, रिसालाचौक, कन्याशालामार्ग, माणकचौक, चौपाटीबाजार, दिल्लीबाजार, गुर्जरपुरा, बड़ाबाजार, मंदिरपिछवाड़ा, विट्ठलनाथ मन्दिरमार्ग, प्रीतमपोल, नयाबाजार, मन्दिरमार्ग, चौपाटी, सर्राफाबाजार, लाल बाजार से पुनः संस्था परिसर पर समाप्त होगी।
हिन्दी उपनिषद् तृतीय में विश्वभाषा की ओर हिन्दी के बढ़ते कदम विषय पर डॉ. कमलिनी शशिकांत पशीने, भोपाल, बिन निज भाषा ज्ञान के मिटे न हिय को शूल विषय पर डॉ. हरिप्रसाद दुबे, अयोध्या,  देश की आत्माः हिन्दी विषय पर  हरीलाल मिलन, कानपुर, जन-जन की भाषा है हिन्दी विषय पर डॉ. श्रीकृष्ण शरद मथुरा - कासगंज व्याख्यान देंगे।
इसी दिन विभिन्न उपाधियों से ब्रजेश कौशिक, भरतपुर,  पं. सज्जनलाल ब्रह्मभट्ट 'रसरंग', भोपाल,  प्रो. गोविन्दलाल मेनारिया, उदयपुर,  वीरन्द्रकुमार लोढ़ा, भीलवाड़ा,  विष्णु शर्मा 'हितैषी', उदयपुर, पं. विक्रम पाण्डेय, सोरोंजी,  मधुकर चतुर्वेदी, आगरा,  मनोज पाराशर, सोरोंजी,  आदर्श नन्दन गुप्त आगरा,  डॉ. सिम्मी सिंह, उदयपुर, डॉ. गरिमा रावत, जयपुर, डॉ. रामकृष्णलाल 'जगमग', बस्ती उप्र. दुर्गाशंकर वर्मा 'दुर्गेश', रायबरेली उप्र.,  राजकुमार रामलखन यादव, ठाणे, विनोद कुमार सीताराम दुबे, मुम्बई,  हरिश्चन्द्र शाक्य, मैनपुरी,  ओम उपाध्याय, इन्दौर, भंवरलाल श्रीवास, भोपाल,  लक्ष्मीकांत जवणे, भोपाल, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, रामपुर,  श्रीमती साधना सचान, कानपुर, सी.ए. महेश माहेश्वरी, नवी मुम्बई, श्रीमती पूर्णिमा अग्रवाल, नई दिल्ली, योगेशचन्द्र शर्मा 'योगी' आगरा,  लखनलाल माहेश्वरी-अजमेर , मुकेश इन्दौरी, इन्दौर, प्रवीण पारखी अनूपशहर उप्र, द्वारिकाप्रसाद रस्तोगी गोलागोकर्णनाथ -उ.प्र,  .डॉ. मधु स्वामी, गाजियाबाद, श्रीमती रीता अदा, दिल्ली, श्रीमती कंचनमणि भट्टड, किशनगढ़, लक्ष्मणप्रसाद डेहरिया, छिन्दवाड़ा परसराम डेहरिया, छिन्दवाड़ा, चन्द्रप्रकाश 'चन्द्र', खाटूश्यामजी को सम्मानित किया जाएगा।