Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeखबरेंभारतीय कारोबारी ने दुबई में नंबर प्लेट के लिए खर्च किए 60...

भारतीय कारोबारी ने दुबई में नंबर प्लेट के लिए खर्च किए 60 करोड़ रु.

दुबई में भारतीय मूल के कारोबारी बलविंदर साहनी ने अपनी रॉल्स रॉयस कार के लिए मनपसंद नंबर के लिए 60 करोड़ की बोली लगा दी और उसें खरीद लिया। साहनी ने अपनी एक रॉल्स रॉयस कार की मनचाही नंबर प्लेट खरीदने के लिए जितनी कीमत दी है उतने में वो 15 से ज्यादा रॉल्स रॉयस कारें खरीद सकते थे। साहनी ने डी5 लिखी नंबर प्लेट के लिए हुई नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा 3.3 करोड दिरहम यानी 60 करोड़ रूपए की बोली लगाई और उसे हासिल कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा साहनी ने एक और नंबर प्लेट 18 करोड़ रूपए की बोली लगाकर खरीदी।

आरएसजी इंटरनेशनल के मालिक बलविंदर साहनी को यूनिक नंबर कलेक्ट करने का शौक है। उन्हें यहां अबु सबा के नाम से भी जाना जाता है। उनका कारोबार यूएई के अलावा भारत और अमरीका में भी है। साहनी के पास इस तरह की कई विशिष्ट नंबर प्लेट्स हैं।

साहना का कहना है कि बताते हैं कि 9 नंबर उनके लिए भाग्यशाली है, इस बार उन्होंने जो प्लेट की बोली लगाई, उसमें अंग्रेजी वर्णमाला का डी चौथे नंबर पर आता है, और इसमें 5 लिखा है जिसका कुल 9 होता है। उन्होंने कहा कि इस नंबर के लिए वो कितनी भी दौलत खर्च कर सकते थे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार