कोटा 6 अक्टूबर / संस्थापक डॉ नरेश नाज द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय काव्य संस्था, महिला काव्य मंच (मन से मंच तक )"की राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव राजस्थान इकाई का का वार्षिक समारोह रविवार को कोटा में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वैश्विक सलाहकार डॉ सुमन सखी दहिया रही जबकि अध्यक्षता सुनीता अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
अतिथियों का माला, शाल व श्रीफल से स्वागत किया । श्रीमती वंदना शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भीलवाड़ा इकाई की आरती जोशी द्वारा संस्था का ध्येय गीत प्रस्तुत किया । राजस्थान इकाई की महासचिव श्रीमती स्नेह लता शर्मा द्वारा मंचासीन अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया गया ।कार्यक्रम संयोजिका राजस्थान इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने संस्था का परिचय दिया ।
भीलवाड़ा इकाई सदस्यों के द्वारा काव्य पाठ ने हाल में समा बांध दिया। संचालन कोटा इकाई के अध्यक्ष रीता गुप्ता ने किया । जयपुर की इकाई द्वारा काव्य पाठ ने हाल को तालियां से गुंजा दिया ,तो राजसमंद से आई सदस्य ने हाल को वाह वाह कहने पर मजबूर कर दिया । कोटा इकाई की आयोजक ने काव्य पाठ में खूब दाद बटोरी । मेरी लेखनी में ढूंढे से भी श्रृंगार नहीं पाओगे ,जहां सुलगता प्रश्न खड़े हैं अंगार ही खिल पाएगा,। नारी तू नारायणी करती दुष्ट संहार ,सौम्यता की प्रतिमूर्ति,क्यों बदलाअपना रूप मेरे देश में छाया है संकट का घना जाल, कोई तो राम कृष्ण़ बन कर दिखाओ कमाल--, अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच हमारा , सब मंचों से न्यारा, कोई राम कोई कृष्णा,रावण, कोई देश के प्रति अपने हृदय के भावों को प्रकट कर रहा था इनकी कविताओं से हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था । डॉ .सुशीला जोशी ने "अंतरराष्ट्रीय काव्य मंच हमारा ,क्या मैंने कुछ झूठ कहा" कविता पर खूब तालियां बटोरी। सदस्यों के का पाठ के साथ - साथ भीलवाड़ा, जयपुर ,राजसमंद और कोटा इकाई के अध्यक्षों का पाठ काव्य पाठ हुआ जिसमें सभी के काव्य पाठक को खूब सराहा गया।
प्रदेश अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ,उपाध्यक्ष राजश्री रतवा, प्रदेश महासचिव स्नेह लता शर्मा, सचिव पुष्पा पालीवाल के काव्य पाठ के उपरांत सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए गए।
कार्यक्रम अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने ,मेरी वसीयत संस्कारों से भरी पोटली है तुम्हें सोंप जाऊंगी ,बांट लेना सब मिलकर ,कविता सुना कर खूब दाद बटोरी। इस अवसर पर सुनीता अग्रवाल ने कोटा इकाई को सर्वश्रेष्ठ इकाई घोषित किया।





