कोटा। हाल ही में लघुकथा दिवस पर लघुकथा शोध केंद्र समिति भोपाल का अखिल भारतीय लघुकथा अधिवेशन एवं शोध संगोष्ठी का अखिल भारतीय आयोजन किया गया । इस अवसर पर कोटा के साहित्यकार विजय कुमार शर्मा को उनके लघुकथा संग्रह “अंतिम कोर “ के लिये “लघुकथा श्री सम्मान “ से सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि केंद्र की निदेशक डॉ.कांता रॉय ने लघुकथा के इतिहास, विकास और विस्तार पर अपने विचार प्रस्तुत किये । हिंदी ग्रंथ अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. देवेन्द्र दीपक, कार्यक्रम की अध्यक्षता की । मंच पर वीणा के संपादक राकेश शर्मा, पटना शोध केंद्र निदेशक ध्रुव कुमार,मध्यप्रदेश उर्दू साहित्य अकादमी की निदेशक नुसरत मेहंदी, लघुकथा शोध केंद्र निदेशक कांता रॉय , मिथिलेश सिंह, ज्योति जैन, अंतरा करवड़े, उपस्थित थे । संचालन घनश्याम मैथिल ने किया । सम्पूर्ण भारतवर्ष से आए साहित्यकार मौजूद रहे।