Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeहिन्दी जगतसाहित्य अकादेमी में आज से साहित्य उत्सव

साहित्य अकादेमी में आज से साहित्य उत्सव

नई दिल्ली में साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित होने वाला ‘साहित्योत्सव’ आज से शुरू होने जा रहा है। छह दिवसीय महोत्सव में 250 साहित्यकार हिस्सा लेंगे। पहले दिन 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आदिवासी भाषाओं के लिए दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन होगा।

इसमें 40 से अधिक आदिवासी भाषा के लेखक हिस्सा लेंगे। वहीं, इस बार प्रकाशकों को भी बुलाया गया है। प्रकाशक व लेखक के बीच रायल्टी पर बातचीत होगी। अकादमी के सचिव डा. के. श्रीनिवासराव के मुताबिक, 12 से 17 फरवरी तक चलने वाले साहित्योत्सव का थीम ‘भारत की स्वाधीनता के 70 वर्ष साहित्य में चित्रण’ रखा गया है।

इस बार हिंदी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार रमेश कुंतल मेघ को उनकी किताब विश्वमिथकसरित्सागर के लिए मिला है। वहीं, मीडिया और साहित्य पर भी एक संगोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें मीडिया में साहित्य के लिए कम होती जगह को लेकर चर्चा होगी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार