संन्यास आश्रम मुंबई के महामण्डलेश्वर विश्वेशव्रानंद जी ने अम़ृतमयी गौभारती के गौमाता अंक के विमोचन और स्व हस्तीमल जी स्मृति ईश्वरसृष्टि सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।आज जो गौशालाएं बची हुई है उसमें समाज के संपन्न वर्ग का योगदान तो है ही सबसे बड़ा योगदान उन सेवकों का है जो 24 घंटे गौशाला में रहकर गौमाता की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कानून बनाकर रह जाती है और गौवंश सड़कों पर लावारिस भटकता रहता है।
इस अवसर पर उपस्थित ज्ञानेश्वर मठ के महामण्डलेश्वर विद्यानंद जी ने कहा कि गाय का दूध सबको चाहिए, लेकिन गौमाता की सेवा और रक्षा के लिए बहुत कम लोग आगे आते हैं। इस अवसर पर उपस्थित स्वामी शंकरानंद जी ने कहा कि शहरों में गौशाला का संचालन मुश्किल होता जा रहा है।
शेखावाटी (राजस्थान) की धरती पर साकार हुई ईश्वर सृष्टि की कल्पना
इस अवसर पर गौसेवक श्री सुनील मानसिंगका को गौसेवक सम्मान प्रदान किया गया।
श्री लक्ष्मीकांत सिंगरोदिया ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया।
श्री मानसिंहका ने अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में कहा कि देश में गायों की 65 प्रजातियाँ हैं और सभी संकट में है। प्रतिदिन 70 हजार गौवंश काटा जा रहा है। 20 हजार गौवंश बंगलादेश में अवैध रुप से भेजा जा रहा है। डेढ़ से दो हजार किसान प्रतिदिन खेती छोड़ रहे हैं। समृध्दि महामार्ग जैसे प्रकल्पों से किसानों को विस्थापित किया जा रहा है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के माननीय विभाग संघचालक श्री रवींद्र संघवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
श्री वीरेन्द्र याज्ञिक ने ईश्वर सृष्टि प्रकल्प के प्रारंभ होने और इसकी सफलता पर जानकारी दी।
ईश्वर सृष्टि सेवा प्रन्यास, मुंबई के अध्यक्ष श्री कमलेश पारीक ने ग्रंथ के प्रकाशन की भूमिका, ईश्वर सृष्टि प्रकल्प की भावी योजनाओँ आदि पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में श्री सुयश सुनील पाटोदिया को परिवार परम्परा सम्मान से सम्मानित किया गया।
ईश्वर सृष्टि प्रकल्प से जुड़े स्वर्गीय एसपी गोयल और अनिल गग्गड़ को श्रध्दांजलि अर्पित की गई।
श्री कमलेश पारीक ने बताया कि मरोल, अंधेरी पूर्व में ईश्वर सृष्टि का सर्व सुविधायुक्त केंद् प्रारंभ किया जा रहा है, जहाँ ईश्वर सृष्टि के सभी गौउत्पाद उपलब्ध होंगे और वहाँ बाहर से आने वाले गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओँ के ठहरने व भोजन आदि की भी व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम में राजस्थान के सीकर में स्थित ईश्वर सृष्टि प्रकल्प पर एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अपना घर संस्था के ट्रस्टी श्री स्वदेश खेतावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक श्री पवन मल्लावत ने स्वागत संबोधन तथा समन्वयक श्री प्रदीप टिबडेवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर संस्था के ट्रस्टी श्री संतकुमार गोयल संरक्षक श्री, रमेश सरावगी,श्री अनिल गोयल, श्री जयनारायण तिवारी, श्री विनोद हिरण,श्री लालचंद चौधरी संयोजक श्री सुनील राठी, तथा कोषाध्यक्ष श्री पुष्कर उपाध्याय उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश डीडवानिया, श्री विनोद मोरवाल तथा विकास अग्रवाल ने किया।





