Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeविशेषमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर अथ हिन्दी कथा का मंचन होगा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर अथ हिन्दी कथा का मंचन होगा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि ‘अथ हिन्दी कथा’ नृत्य नाटिका का प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवम्बर को पुन: मंचन होगा। श्री चौहान ने आज 10वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के दूसरे दिन सांस्‍कृतिक संध्या में प्रस्तुत नृत्‍य नाटिका संयोजक सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी को सम्मानित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य संस्कृति के हर रंग में रंगा है। यहाँ के कलाकारों में अदभुत क्षमता है। कथा की प्रस्तुति ने उन्हें भाव-विभोर कर दिया। यह सारे भारत की कहानी की अदभुत और अकल्पनीय प्रस्तुति है। जिन्होंने इसे नहीं देखा उनके लिये यह अविश्वसनीय रहेगी। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की ओर से कलाकारों का अभिनंदन करते हैं।

विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि कथा का मंचन देश के विभिन्न अंचल में किया जाना चाहिए। संस्‍कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि संस्कृति के सभी रंगों को संजोने का प्रयास प्रदेश में किया जा रहा है। कथा भारत में भाषा के उदगम से आधुनिक कालखंडों के प्रमुख रचनाकारों की कृतियों पर आधारित नृत्य नाटिका है। इसमें 200 स्त्री-पुरूष कलाकार शामिल हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार