Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeसोशल मीडिया सेवाट्सएप पर छाए होली के संदेश

वाट्सएप पर छाए होली के संदेश

होली के अवसर पर वाट्सएप पर लोग एक-दूसरे को मजेदार संदेश भेज रहे हैं। छोटी छोटी कविताओं के रूप में भेजे जा रहे ये संदेश तेजी से लोकप्रिय भी हो रहे हैं।

रंगों के त्योहार में सभी रंगों की भरमार
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार
और खेलें हम होली संग अपने यार
होली की शुभकामनाएं

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरफ से हैपी होली
——
ऐसे मनाना होली का त्योहार
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार
यह है मौका अपनों से गिले मिटाने का
तो रंग-अबीर ले हो जाओ तैयार
हैपी होली

…………………
मक्के की रोटी, नींबू का अचार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

———————- ————–
आई है होली, खुशिया मनाओ
सबके संग गुजिया, मिल बांट खाओ
आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं
————- ————————–

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

————-
हर रंग आप पर बरसे
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे
इतना रंग जाओ आप रंगों में कि
रंग छुड़ाने के लिए आप तरसे

————————–

होली का गुलाल हो, रंगों की बहार हो,
गुजिया की मिठास हो, एक बात खास हो,
सबके दिल में प्यार हो, यही अपना त्योहार हो!

————-
खा के गुजिया, पी के भंग
लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग
बजा के ढोलक और मृदंग
आओ खेले होली हम एक-दूजे संग
होली मुबारक

———————-
होली आई सतरंगी रंगों की बौछार लाई
ढेर सारी मिठाई और मीठा-मीठा प्यार लाई
आपकी जिंदगी हो मीठे प्यार और खुशियों से भरी
जिसमें समाए हों सातों रंग
यही शुभकामनाएं देते हैं इस होली पर हम
————————–

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार