Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeखबरेंविश्व हिंदी दिवस पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ का सम्मान समारोह

विश्व हिंदी दिवस पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ का सम्मान समारोह

आशुतोष राणा, डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ राजाराम त्रिपाठी, ग्रेग पार्डो, सुदर्शना द्विवेदी का होगा सम्मान

मुंबई। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की तरफ से आगामी 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी सेवा सम्मान व स्मारिका विमोचन समारोह का आयोजन किया गया है। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में शाम 4 बजे से आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा व सांसद मनोज कोटक मौजूद रहेंगे।

संस्था के महासचिव विजय सिंह कौशिक ने बताया कि हिंदी के प्रचार प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, उद्योगपति-योगायतन ग्रुप के चेयरमैन डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह, जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहित्यकार, छत्तीसगढ़ साहित्य परिषद के संरक्षक डॉ राजाराम त्रिपाठी, अमेरिकन काउंसलेट के प्रवक्ता ग्रेग पार्डो व वरिष्ठ पत्रकार कहानीकार सुदर्शना द्विवेदी को ’हिंदी सेवा पुरस्कारसी प्रदान किया जाएगा।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार