Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्ति92 गायब संरक्षित स्मारकों में से 74 स्मारकों का पता चला

92 गायब संरक्षित स्मारकों में से 74 स्मारकों का पता चला

एक सरकारी ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया था कि 92 संरक्षित स्मारक गायब पाए गए थे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा पुराने अभिलेखों, राजस्व मानचित्रों और प्रकाशित रिपोर्टों के संदर्भ के आधार पर लापता स्मारकों का पता लगाने/पहचान करने के लिए जोरदार प्रयास किए गए थे। इस अभ्यास ने सार्थक परिणाम दिए और 92 स्मारकों में से 74 स्मारकों का पता लगा लिया गया है।

संरक्षित स्मारकों और स्थलों पर निगरानी के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, चुनिंदा स्मारकों पर निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ सीआईएसएफ भी उपलब्ध कराया जाता है और समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है। इसके अतिरिक्त, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने संरक्षित स्मारकों की सुरक्षा और संरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों की व्यापक जांच के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह जानकारी आज राज्यसभा मेंकेन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने दी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार