Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeखबरेंनरेंद्र मोदी की रैली के लिए मुंबई के 50 हजार घरों...

नरेंद्र मोदी की रैली के लिए मुंबई के 50 हजार घरों से भोजन

मुंबई। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई रैली हेतु दक्षिण मुंबई के 50 हजार से ज्यादा घरों में अतिथियों के स्वागत की जोरदार तैयारियां हो रही है। विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा एवं सुनील राणे की कोशिशों से दक्षिण मुंबई के 50 हजार परिवार इस रैली में आनेवाले लोगों के लिए अपने अपने घरों से भोजन प्रदान करेंगे। श्री मोदी 22 दिसंबर को मुंबई आ रहे हैं।

अतिथि देवो भवः की भारतीय परंपरा के अनुसार मुंबई में किसी भी राजनेता के स्वागत मै आनेवाले लोगों के लिए विधायक लोढ़ा के मुताबिक अब तक का यह सबसे अनूठा और सबसे बड़ा प्रयास होगा। यह भी पहली बार हो रहा है कि लोग स्वयं अपने घर से अलग अलग भोजन बनाकर देने की पहल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्री मोदी के नाम पर लोगों में जो जोश और सहयोग का भाव दिख रहा है, वह अपने आप में अदभुत है। जितने घरों में यह भोजन बनेगा, उनका यह आंकड़ा अब तक 50 हजार से भी ज्यादा तक पहुंच गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अगले रविवार, 22 दिसंबर को मुंबई आ रहे हैं। वे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में प्रदेश की अपनी अब तक की सबसे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। विधायक लोढ़ा ने बताया कि श्री मोदी की इस रैली में आनेवालों के स्वागत में भोजन का इंतजाम करने के लिए सुनील राणे और उन्होंने जब कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों से संपर्क किया तो, बड़ी संख्या में सामान्य घरेलू भाई बहनों ने भी अपनी तरफ से पहल करके फूड पेकेट्स देने की पहल की। इस रैली में बड़ी संख्या में प्रदेश भर के विभिन्न इलाकों से लोग आ रहे हैं। उनके स्वागत में  दक्षिण मुंबई के 50 हजार घरों में भोजन बनेगा। भोजन के ये पैकेट दक्षिण मुंबई बीजेपी के कार्यकर्ता घर घर जाकर इकट्ठा करेंगे। इस रैली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

.

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार