Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिश्री राहुल हिमालयन ने आईआरसीटीसी पश्चिम जोन-मुंबई के समूह महाप्रबंधक का पदभार...

श्री राहुल हिमालयन ने आईआरसीटीसी पश्चिम जोन-मुंबई के समूह महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

भारतीय रेल यातायात सेवा के 1999 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री राहुल हिमालयन ने इंडियन रेलवेज़ कैटरिंग एन्ड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) पश्चिम जोन-मुंबई के समूह महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री हिमालयन ने आई.आई.टी., दिल्ली से एम टेक की डिग्री हासिल की है। आपको रेलवे के परिचालन एवं वाणिज्य विभाग में कई वर्षों तक महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है। आपने पूर्व में आई.आर.सी.टी.सी. के पश्चिमी जोन पर्यटन प्रमुख के रूप में 5 वर्ष के कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।

आई.आर.सी.टी.सी. के पश्चिम जोन-मुंबई के समूह महाप्रबंधक के क्षेत्राधिकार में पश्चिम रेलवे, मध्य रेल, पश्चिम मध्य रेल एवं कोंकण रेलवे सहित चार क्षेत्रीय रेलवे शामिल हैं और इनका सीमा क्षेत्र महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, गोवा, राजस्थान एवं कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में फैला हुआ है। श्री हिमालयन ग्राहक मित्रवत एवं विकासशील मानसिकता के धनी हैं, जिन्होंने आई.आर.सी.टी.सी. को ग्राहक संतुष्टि के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार