Wednesday, May 1, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने दिखाई यात्रियों की सुविधा को एक...

पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने दिखाई यात्रियों की सुविधा को एक नई ‘दिशा’

रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं की उपलब्धता एवं उसकी सही लोकेशन की जानकारी यात्रियों को डिजिटल माध्यम का उपयोग कर ‘दिशा’ नामक मोबाइल ऐप के ज़रिये प्रेषित करने की महत्त्वपूर्ण परियोजना मुंबई मंडल द्वारा पूर्ण कर ली गई है। इस ऐप का विस्तृत अर्थ ‘डिज़िटलइंटरफेस ऑप स्टेशंस फॉर हेल्प एंड एमिनिटिशन’ है। यह अभिनव संकल्पना ‘डिज़िटल इंडिया’ की तरफ एक अन्य प्रयास है, जिसका उद्घाटन माननीय रेल मंत्री द्वारा 5 फरवरी, 2017 को गुजरात राज्य के सूरत में आयोजित एक समारोह में किया गया।

यह ऐप एन्ड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ऑफ लाइन मोड पर काम करता है। इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से मुंबई मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं उपलब्ध सहायता के विषय में मोबाइल पर सूचना मिलती है। यात्री एवं सामान्य जनता इस ऐप के माध्यम से पैदल ऊपरी पुल, एस्केलेटर, फूड एंड टी स्टॉल, मेडिकल सहायता, टॉयलेट, पार्किंग क्षेत्र, एटीएम इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दिशा ऐप के माध्यम से महत्त्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर यथा 139, 138 तथा 182 को सीधे तौर पर डायल किया जा सकता है। प्रथम चरण में मंडल के सभी (45 स्टेशनों)‘ए-1’, ‘ए’, ‘बी’ तथा ‘सी’ श्रेणी के स्टेशनों को समाहित किया गया है। इस ऐप की डिज़ायन एवं संकल्पना मुंबई मंडल द्वारा की गई है तथा इसका स्वामित्व भी मंडल के पास है। यात्रियों के लिए यह बहुत ही उपयोगी है, जिसके माध्यम से उसे स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारियाँ फिंगर टिप्स पर मिल जाती हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार