मुम्बई के षणमुखानंद हॉल में बिहारफाउंडेशन द्वारा बिहार दिवस का आयोजन आगामी २२ मार्च को किया जा रहा है। इस अवसर पर गोवा की गवर्नर श्रीमती मृदुला सिन्हा मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर महाराष्ट्र एवं बिहार की कई अन्य महत्वपूर्ण हस्तिया भी उपस्थित रहेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से मराठी-भोजपुरी गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी। मराठी गोंधल ,लावणी के साथ -साथ भोजपुरी , मैथिलि , मगही भाषाओँ के गीत की विशेष प्रस्तुति होगी।
बिहारफाउंडेशन मुम्बई चैप्टर के प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी बिहार दिवस के अवसर पर " बिहार-मित्र सम्मान " एवं " बिहारफाउंडेशन सम्मान " मुख्य अतिथि के हाथों दिए जाएंगे। बिहार-मित्र सम्मान उन गैर बिहारियों को दिया जाता है जो बिहारियों के दुःख -सुख में साथ खड़े रहते हैं। इस से एमएलए सरदार तारा सिंह , प्रशांत ठाकुर , अशोक भाऊ जाधव , वर्षा गायकवाड़ एवं एमपी एकनाथ गायकवाड़ को दिया जा चूका है। बिहारफाउंडेशन सम्मान से अल्केम लेबोरेट्री के सम्प्रदा सिंह , स्टार के सीईओ उदय शंकर , अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पत्रकार संजय पुगलिया सहित कई अन्य प्रमुख बिहारियों को दिया जा चुका है।
बिहार फाउंडेशन बिहार सरकार की संस्था है। मुख्य मंत्री नितीश कुमार इसके संरक्षक एवं उपमुख्यमंत्री इसके चेयरमैन हैं। वरिष्ठ आईएस अधिकारी डॉ इस सिद्धार्थ इसके सीईओ हैं। मुम्बई चैप्टर के चेयरमैन आयकर आयुक्त रविशंकर श्रीवास्तव हैं।
संपर्क
मनोज सिंह राजपूत
संयुक्त प्रवक्ता
बिहार फाउनडेशन मुंबई
msr.mum@gmail.com
mumbai @biharfoundation .in
mb- +91 – 98 67 311 511




