Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeखबरेंपाकिस्तानी पत्रकार ने कहा, भारत अपनी वाली पर आ गया तो पाकिस्तान...

पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा, भारत अपनी वाली पर आ गया तो पाकिस्तान इतिहास बन जाएगा

भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान लोगों को उन्हीं की सरजमीं के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ हसन निसार ने खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि यहां पर अनपढ़ों की टोली है। इन जाहिलों को ये नहीं पता कि एटम बम क्या होता है?

पाकिस्तान को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जो कह रहे हैं उसे मान लो, वरना सचमुच पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। हसन निसार ने ‘दुनिया न्यूज’ से बात करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में पागलों का हुजूम है।

निसार ने चैनल से बातचीत में कहा ‘पाकिस्तान में जो अनपढ़ों की टोली है, यहां इन जाहिलों को पता ही नहीं कि परमाणु बम क्या होता है। इंडिया की आबादी 1 अरब से ज्यादा है और पाकिस्तान की 17 करोड़। तो सोचिए अगर एटमी जंग हुई तो क्या होगा? आपका तो 17 करोड़ गया, और आपने 4 गुना ज्यादा भारत का नुकसान किया तो भी भारत में 20 करोड़ बच जाएंगे। इसलिए ये लोग होश में रहें। यहां पागलों का हुजूम है और यहां अजीब तरह के लोग हैं जो अपनी बर्बादी का जश्न मनाते हैं और यह पागलपन पुराना है।’

हसन निसार ने आगे कहा कि ‘यह बहुत बड़ी बदमाशी है कि पाकिस्तान ने उकसा-उकसा कर एक दुश्मन बना लिया। आउट ऑफ द वे जाकर दुश्मन बना लिया। फिर एटम बम बना लिया। आपने एटम बम बना तो लिया लेकिन अपने बच्चे को किताब नहीं दी। अपने मरीज को इलाज नहीं दिया, अपने लोगों को इंसाफ नहीं दिया। बस एटम बम बना लिया।’

उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान के विरुद्घ एटमिक युद्घ छेड़ दिया तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे में इतिहास बन जाएगा।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार