कोटा/ कोटा की प्रभजोत कौर को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से अंग्रेजी में प्साल्म्स ऑफ द होली बाइबल (ओल्ड टेस्टामेंट) एंड हाइम्न्स ऑफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब: ए कम्पेरेटिव स्टडी” विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
इन्होंने डॉ. शहवार सैयद के मार्गदर्शन ने अपना शेष कार्य संपन्न किया है। शोध में इन्होंने बाइबल के  हिमन एवं गुरुग्रंथ साहिब के शब्द का तुलनात्मक अध्ययन किया है। इन्होंने आज अपने शोध प्रबंध की एक प्रति डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव नोडल अधिकारी को सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के लिए भेंट की। गौरतलब है कि इस पुस्तकालय द्वारा इस शोध हेतु आवश्यक द्वितीयक स्रोत उपलब्ध कराए थे ।