नई दिल्ली। 27 अक्टूबर को विश्व ऑडियो-विजुअल विरासत दिवस के अवसर पर तिनका तिनका फाउंडेशन ने जेलों से संबंधित ऑडियो विजुअल दस्तावेजों के संरक्षण के लिए एक नई सीरीज- तिनका तिनका प्रिजन बाइट्स को लॉन्च किया. यह सीरीज जेल की आवाजों, गतिविधियों और योगदान को ऑडियो-विजुअल प्रारूप में संरक्षित और दस्तावेज करेगी. इस सीरीज के माध्यम से जेल के पॉडकास्ट कार्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलेगा . साथ ही कला और रचनात्मकता के प्रति कैदियों को प्रोत्साहित भी करेगी, जिससे उनमें सुधार भी आ सके.

जेल सुधारक डॉ. वर्तिका नन्दा द्वारा स्थापित तिनका तिनका फाउंडेशन जेलों में सकारात्मक बदलाव लाने में लगातार लगा हुआ है. फाउंडेशन ने हरियाणा और जिला जेल, आगरा की जेलों में जेल रेडियो लॉन्च किया है. तिनका तिनका का यूट्यूब चैनल- तिनका तिनका प्रिजन रिफॉर्म्स, भारत में एकमात्र यूट्यूब चैनल है, जो जेल सुधारों के लिए समर्पित है. आज तिनका तिनका प्रिजन रिसर्च सेल (2021 में स्थापित) के बैनर तले तिनका तिनका प्रिजन बाइट्स का शुभारंभ किया गया है, जो जेल संबंधी अनुसंधान को समर्पित है. फाउंडेशन ने जेल सुधारों पर 3 पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं, जिन्हें जेल जीवन का एक प्रामाणिक दस्तावेज माना जाता है.

तिनका तिनका फाउंडेशन जेलों में असाधारण योगदान करने वाले कैदियों और जेल कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर पर तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स और तिनका तिनका बंदिनी अवॉर्ड भी देता है. यह वार्षिक पुरस्कार 2015 में शुरू किए गए थे और यह कैदियों और कर्मचारियों को दिए जाने वाले एकमात्र पुरस्कार हैं.

गौरतलब है कि ऑडियो-विजुअल विरासत के लिए विश्व दिवस हर साल 27 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. यूनेस्को द्वारा इस दिन को चुना गया था. ऑडियो-विजुअल हेरिटेज 2020 के लिए विश्व दिवस का विषय: "आपकी खिड़की दुनिया के लिए" था.

(यह सीरीज तिनका तिनका जेल अनुसंधान प्रकोष्ठ का हिस्सा है)

#vartikananda #prisonreformer #tinkatinka #tinkaprisonresearchcell #tinkapodcast #jailradio #jailpodcast

--
Dr. Vartika Nanda
Prison Reformer & Media Educator
Founder, Tinka Tinka

Selected Books:
Tinka Tinka Madhya Pradesh
Tinka Tinka Dasna
Tinka Tinka Tihar
Raniyan Sab Janti Hain

Email: tinkatinkaorg@gmail.com
Website: www. tinkatinka.org
Phone: +91 98112 01839