Friday, September 29, 2023
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिरा. स्व. संघ जनकल्याण समिति संचालित बस्ती परिवर्तन योजना, मुंबई महानगर आयोजित

रा. स्व. संघ जनकल्याण समिति संचालित बस्ती परिवर्तन योजना, मुंबई महानगर आयोजित

मुंबई । रा. स्व. संघ (RSS) जनकल्याण समिति संचालित बस्ती परिवर्तन योजना – मुंबई महानगर द्वारा यशवंत भवन, परेल, मुंबई में धन्वन्तरि सम्मेलन (Doctors Conference) का आयोजन किया गया था।

बस्ती परिवर्तन योजना द्वारा मुंबई की ५५ झोपड़पट्टी और SRA बस्तियों में आरोग्य, शिक्षण, संस्कार, स्वावलंबन इन आयामों के अंतर्गत माता बाल आरोग्य आहार प्रकल्प, बाल संस्कार केंद्र, किशोरी विकास प्रकल्प, रुग्ण साहित्य, घूमता वाचनालय ऐसे अनेको सेवाकार्य चलते है। इसकी जानकारी उपस्थित डॉक्टर्स के सामने पावर पॉइंट के माध्यम से प्रदर्शित की गई।

यह भी बताया गया की, इसमें ० से १५ वर्ष आयु के बालक बालिकाएँ, ३० वर्ष आयु तक की माताएं तथा गर्भवती महिलाओं को सेवा प्रदान की जाती है। प्रतिदिन २ बस्तियों में ऐसे महीने में एक बार सभी बस्तियों में चल चिकित्सालय (मेडिकल वाहन) के माध्यम से इन सभी की आरोग्य चिकित्सा कर उन्हें आवश्यकता नुसार दवाई तथा मार्गदर्शन किया जाता है। इन बस्तियों में समय समय पर विशेष आरोग्य जाँच तथा मार्गदर्शन शिबिरों का भी आयोजन किया जाता है।

बस्ती परिवर्तन योजना को लगभग दो वर्ष होने आये है और इसे एक अच्छा स्वरूप भी आने लगा है। आरोग्य विषयों के विविध क्षेत्रों में काम करने वाले डॉक्टर्स का समय योगदान इस प्रकल्प के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए आवश्यकतानुसार सहायता हेतु विनती करने, समितीने मुंबई में स्थित डॉक्टरों का यह सम्मेलन आयोजित किया था। जिसमें ४७ डॉक्टर उपस्थित थे। उनको वस्ती परिवर्तन के सेवाकार्योंकी की जानकारी के साथ साथ सभी डॉक्टरों का आपस में परिचय भी हुआ तथा सभी के सुझाव भी नमूद किये गए।

मा. डॉ. मोहन जी जोशी ने प्रमुख अतिथि के रूप में सभी को संबोधित किया। तथा मा. श्री. राजेंद्र जी भागवत (Director – Garware High Tech Films Limited) इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

image_print
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार