कोटा। संस्कृति,साहित्य,मीडिया फोरम कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य स्तरीय " देशभक्ति बाल कविता लेखन" प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में आयोजित की गई थी। सह संयोजक डॉ. वैदेही गौतम ने बताया कि बच्चों के कनिष्ठ वर्ग में दक्षिता शर्मा, झालावाड़ प्रथम, नाथद्वारा के निमिष जोशी द्वितीय ,भव्यराज जोशी तृतीय एवं प्रोत्सन पर सीमलिया कोटा की साक्षी मारोठा, प्रतिभा पाल एवं नाथद्वारा के मन कुमावत , मयंक विजेता घोषित किए गए। वरिष्ठ वर्ग में संयुक्त रूप से प्रमोद सनाढ्य नाथद्वारा एवं महेश पंचोली, कोटा प्रथम, कृष्ण कुमार सैनी, दौसा द्वितीय, संयुक्त रुप से साधना शर्मा कोटा,, तारकेश्वरी जयपुर एवं डॉ. सुलोचना शर्मा, प्रोत्साहन के लिए नम्रता जैन, उदयपुर,अर्चना शर्मा, कोटा,राकेश नाथ योगी भीलवाड़ा, रीता गुप्ता कोटा एवं पुरुषोत्तम शाक्यद्वीपीय, उदयपुर विजेता घोषित किए गए। प्रतियोगिता में राज्य के 58 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
प्रेषक
डॉ. प्रभात कुमार सिंघल
संयोजक



