Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिकोटा के डॉ.शशि जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ. सिंघल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी...

कोटा के डॉ.शशि जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ. सिंघल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त

कोटा / समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत गांधीनगर की वर्ष 2024 – 27 के लिए नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कोटा से डॉ.शशि जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् डॉ . प्रभात कुमार सिंघल को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। हाल ही में समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा के राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के सभागार में संपन्न हुआ ।

अधिवेशन के सर्वसम्मत निर्णयानुसार संस्था के संस्थापक डॉ मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिल’ द्वारा नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शशी जैन कोटा राजस्थान उपाध्यक्ष, डॉ उमा सिंह किसलय अहमदाबाद गुजरात, डॉ कामिनी व्यास रावल उदयपुर राजस्थान, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सुनील शर्मा सरल मुम्बई महाराष्ट्र,कवि आनंद जैन अकेला कटनी मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ प्रभात कुमार सिंघल सेवानिवृत संयुक्त निदेशक, जन संपर्क विभाग, कोटा, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ रघुनाथ मिश्र सहज, चित्रांश रजनीश बृजवासी, प्रेमकिशोर पटाखा, गोपाल कृष्ण भट्ट, राम नरेश विद्यार्थी, डॉ चन्द्रपाल सिंह यादव,को बनाया गया।

राजस्थान प्रांतीय का अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा,महामंत्री रजनी शर्मा को घोषित किया गया तथा संभागीय संरक्षक कथाकार विजय जोशी,वरिष्ठ साहित्यकार जितेन्द्र निर्मोही संभागीय अध्यक्ष महेश पंचोली कवि,महामंत्री स्नेहलता शर्मा, कोषाध्यक्ष शशि जैन को बनाया गया।

जिला कोटा की संरक्षक रीता गुप्ता, अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गंभीर, महामंत्री दीनबंधु परालिया, कोषाध्यक्ष रेणु सिंह राधै, सदस्य गरिमा गौतम, साधना शर्मा को चुना गया। साहित्यक्षेत्र में विशेष योगदान गतिविधीयों के लिये कार्यकारिणी विस्तार कर समय समय पर आयोजन किए जाने के संकल्प के‌ साथ आयोजन‌ का समापन‌ हुआ।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार