Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिसरसंघ संचालक डॉ. मोहन भागवत सेवा कार्य करने वाले संगठन एवं व्यक्तियों...

सरसंघ संचालक डॉ. मोहन भागवत सेवा कार्य करने वाले संगठन एवं व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे

नई दिल्ली। आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से संत ईश्वर सम्मान समारोह वर्ष 2021 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे सरसंघ संचालक डॉ मोहन भागवत सामजिक रूप से पिछड़े वर्गो हेतु जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे संगठनो एवं व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे। माननीय केंद्रीय मंत्री जनजातीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, पध्मभूषण विजय पांडुरंग भटकर कुलपति नालंदा विश्वविधालय एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

सतं ईश्वर सम्मान निर्णायक मंडल में श्री एस. गुरुमूर्ति सी.ए, स्वदेशी जागरण मंच; निर्देशक (भारतीय रिजर्व बैक), श्री प्रमोद कोहली – से.नि. मुख्य न्यायाधीश (सिक्किम उच्च न्यायालय); सेनि. अध्यक्ष, केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) पद्मश्री जवाहर लाल कौल- वरिष्ठ पत्रकार अध्यक्ष, जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र, पद्मश्री राम बहादुरुर राय -अध्यक्ष, इंदिरा गाँधी कला केंद्र ;वरिष्ठ पत्रकार श्री पन्नालाल भंसाली – अध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा भारती श्री गुणवंत कोठरी अखिल भारतीय कार्यकरिणी सदस्य; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं श्री कपिल खन्ना- ट्रस्टी, सतं ईश्वर फाउंडेशन, अध्यक्ष, सतं ईश्व सम्मान समिति है।

संत ईश्वर सम्मान समिति महासचिव सुश्री वृंदा ने संत ईश्वर सम्मान की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2015 से प्रारंभ होकर में संत ईश्वर सम्मान द्वारा प्रति वर्ष ऐसे संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जो समाज की नजरों से दूर निस्वार्थ भाव से समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। यह सम्मान व्यक्तिगत एवं संस्थागत रूप में मुख्यतः चार क्षेत्र-जनजातीय कल्याण, ग्रामीण विकास, महिला-बाल कल्याण एंव विशेष योगदान (कला, साहित्य, पर्यावरण,स्वास्थ्य और शिक्षा) में तीन श्रेणियों 1 विशेष सेवा सम्मान,4 विशिष्ट सेवा सम्मान एवं 12 सेवा सम्मान में दिया जाता है। जिसमे क्रमशः शाॅल, ₹ 5 लाख राशि प्रत्येक, एवं ₹ 1 लाख राशि प्रत्येक एवं सभी विजेताओं को शाॅल, ट्राफी, प्रमाण- पत्र व प्रतीक मुद्रा सहित प्रत्येक वर्ष कुल ₹ 32 लाख की धनराशि से व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है। विगत वर्षो ने संस्था के द्वारा 67 व्यक्ति/संस्थाओं को सम्मानित किया गया और इनमें से 6 व्यक्तियों/संस्थाओं को बाद में भारत सरकार ने पद्म पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया ।

मीडिया संपर्क
बृजेश भट्ट
संत ईश्वर फाउंडेशन हेतु
9999280664

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार