Tuesday, March 19, 2024
spot_img
Homeखबरेंसोशल मीडिया पर संघ की पाठशाला

सोशल मीडिया पर संघ की पाठशाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए शाखाओं के बाद अब सोशल मीडिया पर हिंदुत्व की पाठशाला शुरू की है। संघ के वरिष्ठ प्रचारक और पदाधिकारी 10 से 12 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इसमें हिंदुत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

संघ के आधिकारिक फेसबुक पेज https://www.facebook.com/RSSOrg/ पर पिछले दो दिन में दो वीडियो पोस्ट किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुल नौ वीडियो के माध्यम से हिंदुत्व की व्याख्या और युवाओं में हिंदुत्व को लेकर पैदा हो रहे भ्रम को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मानें तो आरएसएस उन युवाओं को टार्गेट करके वीडियो बना रहा है, जो सनातन धर्म और हिंदुत्व को लेकर भ्रम की स्थिति में है। सोशल मीडिया पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डा. कृृष्ण गोपाल और मनमोहन वैद्य के बीच संवाद दिखाया गया है।

भारतीय चित्र साधना ने यह वीडियो बनाया है। इसमें भारत की प्राचीन संस्कृृति से लेकर भारतमाता को शामिल किया गया है। वीडियो में साफ किया गया है कि हिंदू समाज के बारे में हमेशा भ्रम पैदा करने की कोशिश की जाती है।

ऋषि मुनियों ने पहले ही साफ कर दिया था कि विश्व में कहीं से भी किसी दिशा में अगर अच्छी बात मिलती है, तो उसे स्वीकार करो। यह हिंदू धर्म की व्यवस्था है। हिंदू धर्म, हिंदू समाज, हिंदू दर्शन निरंतर गतिमान है, यह स्थिरता का प्रतीक नहीं है। वीडियो में बाल विवाह से लेकर ग्रह-नक्षत्र के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार