Wednesday, April 17, 2024
spot_img
Homeखबरेंशंकराचार्य की प्रतिमा के लिए उज्जैन में एकात्म यात्रा का शुभारंभ

शंकराचार्य की प्रतिमा के लिए उज्जैन में एकात्म यात्रा का शुभारंभ

उ्ज्जैन। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के उद्देश्य से एकात्म यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 35 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी। समारोह में मुंबई के संन्यास आश्रम के महामंडलेश्वर श्री विश्वेश्वरानंद गिरी जी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

उज्जैन के चार धाम मंदिर के पास मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान साधु-संतों की मौजूदगी में आदि शंकराचार्य को याद करते हुए यात्रा को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य के कारण ही भारत देश है। यदि वे नहीं होते तो देश का मौजूदा स्वरूप नहीं होता। इस दौरान उन्होंने नर्मदा संरक्षण और नदियों के संवर्धन की अपील भी की।

35 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 22 जनवरी को ओंकारेश्वर में होगा। समापन के मौके आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का शिलान्यास किया जाएगा। 108 फीट ऊंची इस प्रतिमा के लिए यात्रा के दौरान धातु संग्रहण भी किया जाएगा। यात्रा के दौरान 140 जनसंवाद कार्यक्रम भी होंगे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार