Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeभारत गौरव'शेर-ए-पंजाब' रणजीत सिंह दुनिया के सर्वकालिक नेता

‘शेर-ए-पंजाब’ रणजीत सिंह दुनिया के सर्वकालिक नेता

नई दिल्ली। सोचिए! अगर आपसे पूछा जाए कि आज तक दुनिया का सबसे महान नेता कौन हुआ है, तो आप किसका नाम लेंगे? आप कोई भी नाम लें लेकिन दुनिया यह मानती है कि वह एक भारतीय ही हो सकता है। जी हां! भारत में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह दुनिया भर के नेताओं को एक प्रतियोगिता में पछाड़कर ‘सर्वकालिक महान नेता’ बन गए हैं।

‘बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्रीज मैगजीन’ की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें यह पदवी हासिल हुई। सर्वेक्षण में पांच हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। 38 फीसदी से ज्यादा मत पाने वाले सिंह की सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए प्रशंसा की गई। दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी अमिलकार काबराल रहे जिन्हें 25 फीसदी वोट हासिल हुए। उन्होंने पुर्तगाल के आधिपत्य से गिनी को मुक्त कराने के लिए दस लाख से अधिक लोगों को एकजुट किया और इसके बाद कई अफ्रीकी राष्ट्र स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रोत्साहित हुए।

युद्ध के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल सात फीसदी वोट के साथ त्वरित निर्णय और राजनीतिक सूझबूझ के लिए तीसरे स्थान पर रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन चौथे और ब्रिटिश साम्राज्ञी एलिजाबेथ प्रथम महिलाओं में सर्वाधिक रैंक प्राप्त पांचवें स्थान पर रहीं। ‘पंजाब के शेर’ के नाम से मशहूर रणजीत सिंह आर्थिक एवं राजनीतिक अस्थिरता के बाद सत्ता में आए थे। पत्रिका में बताया गया कि 19वीं सदी के शुरुआती दशक में उन्होंने सिख खालसा सेना का आधुनिकीकरण किया था।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार