कोटा । श्रावण मास : आस्था,प्रकृति एवं प्रेम का उत्सव विषय पर आयोजित कविता प्रतियोगिता पूरी तरह से सफल रही है। इसमें 9 राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात,उत्तरप्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, बिहार से 91 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई हैं। यह जानकारी समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गांधीनगर संस्था के संस्थापक संचालक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ने दी।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से बधाई प्रेषित की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन में बताया कि शीघ्र ही परिणाम शीघ्र निकाले जाने का प्रयास कर टॉप 10 स्थान पर रहने वालों को ऑन लाइन प्रशस्ति पत्र प्रेषित कर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सहयोग के लिए राजस्थान प्रभारी डॉ. वैदेही गौतम का आभार व्यक्त किया है।



