Friday, May 17, 2024
spot_img
Homeखबरेंश्री प्रभु ने मुंबई में रबर एक्स्पो का शुभारंभ किया

श्री प्रभु ने मुंबई में रबर एक्स्पो का शुभारंभ किया

वाणिज्य और उद्योग मंत्री, सुरेश प्रभु ने आज मुंबई में दसवें इंडिया रबर एक्सपो- 2019 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि सरकार भारत के निर्यात को बढ़ाने के लिए काम कर रही है और पिछले 13-14 महीनों में देश के निर्यात में लगभग दस प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, सुरेश प्रभु ने आज कहा कि भारत का रबर उद्योग क्षेत्र अंतराष्ट्रीय बाज़ार में प्रभावशाली साबित हो रहा है। श्री प्रभु ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रबर उद्योग तेजी से आगे बढ़ता रहेगा, रोजगार के और अधिक अवसर उपलब्‍ध करायेगा, निर्यात बढ़ायेगा और देश के आर्थिक विकास में योगदान देगा। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय रबर नीति का जल्द ही अनावरण किया जायेगा जिससे इस क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान होगा और रबर की उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार