मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुंबई के मार्गदर्शक श्री प्रमोद जी जठार को भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा विधान परिषद हेतु मनोनीत किया गया है। यह उपलब्धि उनके दीर्घकालीन समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण का प्रमाण है।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुंबई के अध्यक्ष श्री दिलीप माहेश्वरी के नेतृत्व में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मान प्रकट किया। टीम द्वारा श्री प्रमोद जी जठार का सम्मान आई.वी.एफ. पटका पहनाकर, मोतियों की माला अर्पित कर एवं मुंह मीठा कराकर स्नेहपूर्ण वातावरण में किया गया।
इस दौरान महासचिव श्री शिव कानोडिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आनंदप्रकाश गुप्ता, श्री मंगल सेठ, श्री आनंद गुप्ता, श्री विमल माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष श्री दिलीप माहेश्वरी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र जी फड़नवीस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य समाज की आवाज़ को विधान परिषद में प्रतिनिधित्व मिलना समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस मनोनयन से समाज की समस्याओं के समाधान को नई दिशा मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुंबई परिवार ने श्री प्रमोद जी जठार को इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





